बेमेतरा (वीएनएस)। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं देश की स्वतंत्रता में जनजातीय नायकों के अतुलनीय योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण करने के उद्देश्य से जिले में 16 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बेमेतरा स्थित टाउन हॉल में किया जाएगा। आयोजन को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
इस संबंध में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने टाउन हॉल पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा आयोजन की तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यक्रम के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, वीरता, संघर्ष, संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के अनेक जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों ने राष्ट्र की स्वतंत्रता, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया है। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने आयोजन में शामिल होने वाले अतिथियों एवं आमंत्रित जनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की तैयारियों को प्राथमिकता के साथ अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, जनजातीय समाज के गौरवशाली योगदान तथा देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 16 से 30 नवंबर 2026 तक 15 दिवसीय विशेष सघन निर...
छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 से कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को बड़ी राहत देते हुए आदान सहायता राशि के भुगतान की व्य...
जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतप...
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज धवलपुर स्थित आदिवासी बालक आश्रम एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की पढ़ाई, आवासीय सुविधाओं और शैक्षणि...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गरियाबंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होगी। जिला प्रशासन ने खरीदी को लेकर सभी आवश्यक...
जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी ने आज प्रेसवार्ता लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 15 नवम्बर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खर...