एथेनॉल मिश्रण मामले में राहुल गांधी को खुश करने में जुटी है कांग्रेस:प्रह्लाद जोशी

Posted On:- 2026-11-11





बेंगलुरू(वीएनएस)।केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बेंगलुरु में कांग्रेस पर पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण का मुद्दा उठाकर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किसानों के फायदे और कच्चे तेल पर आयात निर्भरता घटाने के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं कर्नाटक के मंत्री रिजवान अरशद ने जोशी के बयान पर पलटवार किया है।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर पेट्रोल में एथेनॉल का मिश्रण बढ़ाने के मुद्दे को उठाकर पार्टी नेता राहुल गांधी को खुश करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कर्नाटक सरकार की जांच प्रक्रिया में खामियां होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर पहले ही स्पष्टीकरण दे चुकी है, इसके बावजूद कांग्रेस की सरकार बेबुनियाद दावे कर रही है। जोशी ने यहां संवाददाताओं से कहा, अगर कांग्रेस यह मुद्दा राहुल गांधी को खुश करने के लिए उठा रही है, तो वह एक अलग तरह की तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है
एक ओर वे अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों के प्रति तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं और दूसरी ओर राहुल गांधी को खुश करने में लगे हैं। वे उनके समर्थन में सामने आते हैं और कुछ भी कह देते हैं। जनता यह सब समझती है।
एथेनॉल मिश्रण के आर्थिक पहलुओं को समझाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना और आयातित कच्चे तेल पर भारत की निर्भरता कम करना है। उन्होंने कहा, कच्चा तेल आज बहुत महंगा है। हमारे पेट्रोल का आधार मूल्य 53 रुपये है, जबकि मक्के से बने एथेनॉल की कीमत 57 से 71 रुपये के बीच है।
ऐसे में इसका कोई व्यावसायिक औचित्य भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को लाभ पहुंचाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा दिया है। इस बीच, कर्नाटक के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रिजवान अरशद ने केंद्रीय मंत्री जोशी पर पलटवार करते हुए कहा कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी उनके पास नहीं होने के बावजूद उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से जवाब दिया है।इस मंत्रालय के पास ही एथेनॉल मिश्रण से जुड़ा मुद्दा है। जोशी केंद्रीय शिक्षा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हैं। अरशद ने जोशी पर तंज भी कसा।उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में सुझाव दिया कि हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे के बाद जोशी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का प्रभार भी संभाल सकते हैं।



Related News
thumb

राहुल गांधी की पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती, किरेन रिजिजू बोले अ...

राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती देने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार का अगला लक्ष्य दिमागी नक्सलियों को खत्म करन...


thumb

सोनिया गांधी के संस्मरण पर बीजेपी का हमला, ऑपरेशन ब्लू स्टा के दावे...

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सोनिया गांधी की आत्मकथा में ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 के दंगों पर किए गए दावों पर सवाल उठाते हुए माफी की मां...



thumb

सोनिया गांधी के संस्मरण में अन्ना आंदोलन, RSS और अहमद पटेल की मौत ...

सोनिया गांधी के किताब के अलग-अलग अध्यायों में मिली इन विसंगतियों के कारण, इसमें दिए गए विवरणों की जांच-पड़ताल शुरू हो गई है।


thumb

चिंता न करें, प्रदूषण कम हो जाएगा, धूमधाम से मनाएं त्योहारःयोगी आदि...

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने दिवाली पर पटाखे जलाने पर कोई पाबंदी न लगाने का निर्णय लिया था और यह बेहद खुशी की बात है कि लोगों ने खु...