बलौदाबाजार जिले में ग्राम सभाओं का आयोजन 16 नवम्बर को

Posted On:- 2026-11-11





रायपुर(वीएनएस)।पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार बलौदाबाजार जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं उनके आश्रित ग्रामों में 16 नवम्बर को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने ग्राम सभा हेतु समय-सारिणी तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। ग्राम सभा में शतप्रतिशत गणपूर्ति सुनिश्चित कराने का दायित्व सरपंच व पंचो का होगा।
ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के बजट, विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति एवं प्रगति की समीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण में शामिल पात्र हितग्राहियों की सूची का वाचन, आवश्यक संशोधन (करेक्शन) तथा प्रतीक्षा सूची के संबंध में भी विचार-विमर्श किया जाएगा। ग्राम सभाओं में वीबीजी राम-जी योजना एवं सीएम हेल्प टोल फ्री नम्बर 1076 के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं त्वरित निवारण हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ शासन द्वारा निर्धारित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की जाएगी। ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जाएगा।



Related News
thumb

मोबाइल ऐप से बुकिंग और टोकन के आधार पर मिलेगा रासायनिक उर्वरक

उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिले में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफ एफ एस) प्रणाली के माध्यम से रा...


thumb

एमसीबी:मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन

मुकुंदपुर से बलसोत्ता को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित वृहद पुल का भूमिपूजन बुधवार को कोड़िया नाला के पास संपन्न हुआ। पीएमजीएसवाई योजना के तहत बनने वाले ...


thumb

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध...

छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयो...


thumb

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पहांदा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम...

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान रायपुर द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत पहांदा, विका...


thumb

जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी ...

छत्तीसगढ़ में अन्नदाता किसानों की मेहनत को उचित मूल्य और सम्मान देने के संकल्प के साथ आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ध...