सारंगढ़ (वीएनएस)। भाजपा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 9 नवंबर को आयोजित इस समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी। घटनाक्रम की कवरेज कर रहे पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि वीडियो बनाने के दौरान उनके मोबाइल फोन बंद कराने और छीनने की कोशिश की गई। पत्रकारों का आरोप है कि यह सब भाजपा जिला सह प्रभारी विद्यावती सिदार के कहने पर किया गया।
इस घटना को लेकर जिला प्रेस क्लब ने कड़ी नाराजगी जताई है। प्रेस क्लब ने भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल और प्रदेश संगठन महामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विद्यावती सिदार से पत्रकारों एवं प्रेस क्लब के समक्ष लिखित माफीनामा प्रस्तुत कराने की मांग की है।
माफीनामा नहीं मिलने तक कार्यक्रमों का बहिष्कार
प्रेस क्लब का कहना है कि पत्रकार सार्वजनिक कार्यक्रम में अपने पेशेगत दायित्वों का निर्वहन करते हुए घटनाक्रम की कवरेज कर रहे थे। ऐसे में उनके साथ किया गया कथित व्यवहार पत्रकारिता की स्वतंत्रता और गरिमा से जुड़ा गंभीर विषय है।
क्लब की बैठक में घटना की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया है कि जब तक विद्यावती सिदार की ओर से लिखित माफीनामा प्रस्तुत नहीं किया जाता, तब तक प्रेस क्लब के सदस्य जिले में उनकी मौजूदगी वाले राजनीतिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे।
भाजपा संगठन से कार्रवाई की मांग
प्रेस क्लब ने भाजपा संगठन से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित संगठनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा और भाजपा संगठन मंत्री को भी भेजी गई है।
अब इस मामले में भाजपा संगठन की प्रतिक्रिया और प्रेस क्लब की मांग पर उठाए जाने वाले कदमों पर नजर रहेगी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लोगों से दिमागी नक्सलियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की तथा आरोप लगाया कि इनमें से...
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज 15 नवंबर से पू...
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस...
राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित एक फूड पार्क में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। धान खरीदी के पहले दिन कलेक्टर श्री र...