नोटबंदी के फैसले से नक्सलवाद और आतंकवाद की कमर टूटी:भाजपा

Posted On:- 2026-11-10





पुरी(वीएनएस)।ओडिशा भाजपा ने दावा किया कि नोटबंदी के फैसले से चरमपंथियों तक नकदी का प्रवाह रुका और अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि माओवादियों से लाखों रुपये जब्त हुए और जाली नोटों के मामलों में भी भारी कमी दर्ज की गई।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 10 साल पहले की गई नोटबंदी से आतंकवाद और नक्सलवाद पर अंकुश लगाने में मदद मिली तथा अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली। पार्टी ने कहा कि नोटबंदी के योगदान को उचित मान्यता दी जानी चाहिए। भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता सत्यव्रत पांडा ने नोटबंदी के 10 साल पूरे होने के अवसर पर सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आठ नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट बंद करने के फैसले से चरमपंथियों तक नकदी पहुंचने का रास्ता बाधित हुआ और जाली नोट बेकार हो गए।
उन्होंने दावा किया कि नोटबंदी के बाद विभिन्न माओवादी समूहों से करीब 97.75 लाख रुपये जब्त किए गए। उन्होंने साथ ही कहा कि ओडिशा में माओवादियों द्वारा जमीन में दबाकर रखी गई अमान्य मुद्रा भी बड़ी मात्रा में मिली। उन्होंने कहा कि पहले नक्सली राज्य में जिला अधिकारियों और विधायकों का अपहरण करने की हिम्मत करते थे, लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं है।
पांडा ने कहा कि देश में नक्सली हिंसा की घटनाएं 2010 में 1,936 थीं और अब कोई भी जिला माओवाद प्रभावित क्षेत्रों की सूची में नहीं है। उन्होंने इसका श्रेय सुरक्षा अभियानों, खुफिया समन्वय, सड़क एवं संपर्क सुविधाओं के विकास, पुनर्वास, गरीबी उन्मूलन और नोटबंदी को दिया। उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों एवं हिंसक घटनाओं की संख्या 2018 के 228 से घटकर 2025 में 12 रह गई।
वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बैंकिंग प्रणाली में पकड़े गए जाली नोटों की संख्या 2016-17 के 7,62,072 से घटकर 2025-26 में 2,29,746 रह गई। पांडा ने कहा कि र्ष 2017-18 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 18 प्रतिशत और आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 25 प्रतिशत बढ़ी। नए करदाताओं की संख्या भी 85.51 लाख से बढ़कर करीब 1.07 करोड़ हो गई।उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद बैंक जमा की जांच से कर अनुपालन बेहतर हुआ और कुछ खातों में 1.6 से 1.7 लाख करोड़ रुपये की असामान्य नकदी जमा का पता चला।



Related News
thumb

सोनिया गांधी का संस्मरण बिलॉन्गिंग...रिलीज, हार्परकॉलिन्स की किताब ...

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का संस्मरण बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव मंगलवार को देशभर के बुकस्टोर्स में उपलब्ध हो गया। प्रकाशक हार्परकॉलि...


thumb

सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा का हमला, इमरजेंसी पर पर्दा डालने का ...

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के नए संस्मरण पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता सी आर केसवन ने आरोप लगाया कि किताब के...


thumb

पुराने पाप नहीं धुलेंगे, अखिलेश यादव ने किया अयोध्या को सनातन राजधा...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 में सत्ता में आने पर अयोध्या को सनातन तीर्थयात्रा की वैश्विक राजधानी बनाने का वादा किया है। इस पर भाजपा ने उन पर निश...


thumb

पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक पंडित मणिलाल नागका कोलका...

बिष्णुपुर घराने के प्रख्यात सितार वादक और पद्मश्री से सम्मानित पंडित मणिलाल नाग का 87 वर्ष की आयु में कोलकाता में निधन हो गया। उन्होंने भारतीय शास्...


thumb

पवन खेड़ा ने सोनिया गांधी के संस्मरण को बताया साहस का प्रतीक,केसी ...

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का संस्मरण बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव जारी हो गया है। इस अवसर पर पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल और वीडी सतीसन न...