वाशिंगटन (वीएनएस)। अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स के सामने हार का मुंह देखने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अजीबोगरीब मुसीबत से घिर गए हैं। उनकी कैबिनेट के 2 सबसे खास सदस्य विदेश सचिव मार्को रुबियो और युद्ध सचिव (पूर्व में रक्षा) पीट हेगसेथ सवारों के घेरे में हैं और उनके महाभियोग की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही दोनों पदों पर नए सचिव दिखाई देंगे। हालांकि, व्हाइट हाउस ने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया है।
ईरान युद्ध और ट्रंप की विदेश नीति को इस हार का बड़ा कारण बताया जा रहा है, जिससे अमेरिका में महंगाई बढ़ी और लोगों को जीवनयापन में संकट का सामना करना पड़ा। ईरान युद्ध के दौरान पेंटागन से लगातार बड़े-बड़े सैन्य अधिकारियों के इस्तीफे से हेगसेथ की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आई। इस बीच, एक रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने उनके खिलाफ महाभियोग की धमकी दी है। उनका कहना है कि ट्रंप को रुबियो को भी बदलना चाहिए।
हेगसेथ को रिपब्लिकन और प्रशासन के अंदर के लोग उन्हें चुनावी हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, खासकर ईरान संघर्ष से निपटने के उनके तरीके को लेकर। यह दबाव तब आया है जब ट्रंप ने अपने हेगसेथ का सार्वजनिक तौर पर बचाव किया है। ट्रंप ने माना कि उन्हें हेगसेथ को लेकर दबाव आया है, लेकिन उनका इरादा उन्हें बनाए रखने का था। ट्रंप ने वेनेजुएला के और ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के लिए हेगसेथ की तारीफ की।
पिछले दिनों खबर आई कि ट्रंप प्रशासन ने रुबियो की जगह नए विदेश सचिव की खोज शुरू कर दी है, जिसमें सबसे पहला नाम भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर हैं। कुछ का कहना है कि रुबियो 2028 की राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों के कारण पद छोड़ सकते हैं। हालांकि, रुबियो और गोर दोनों ने ऐसी अटकलों को खारिज किया है। रुबियो का कहना है कि ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक वे उनके लिए काम करना चाहते हैं।
भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने मैड्रिड में इबेरो-अमेरिकन सम्मेलन के 30वें शिखर सम्मेलन के दौरान स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल ...
दक्षिण अमेरिकी देश पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने इस्तीफा दे दिया है। पेना ने यह ऐलान उनसे जुड़े एक बैंक के डूबने से पैदा हुए राजनीतिक सं...
इजरायल को अपना नया प्रधानमंत्री 10 दिन के अंदर मिल जाएगा। इजरायली राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग का कहना है कि वह रविवार तक नए प्रधानमंत्री को काम सौंप दे...
भारतीय-अमेरिकी वकील हरमीत ढिल्लों ने अमेरिकी न्याय विभाग में नागरिक अधिकार प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है।
भारतीय मूल के रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी ने ओहियो के गवर्नर चुनाव में डेमोक्रेट एमी एक्टन के सामने हार स्वीकार कर ली है।