रायपुर(वीएनएस)।कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य अलंकरण से सम्मानित कबीरधाम जिले के ग्राम बरबसपुर निवासी प्रगतिशील किसान श्री पुन्नी भट्ट ने गुरुवार को कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कलेक्टर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि श्री पुन्नी भट्ट ने अपनी मेहनत, लगन और कृषि के प्रति समर्पण से जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसानों के नवाचार और सफलता से दूसरे किसान भी आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा खेती को लाभकारी बनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 3 नवंबर को नवा रायपुर में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री पुन्नी भट्ट को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी वर्षों की मेहनत और कृषि के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। उनकी इस उपलब्धि से कबीरधाम जिले का मान प्रदेश स्तर पर बढ़ा है।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत कवर्धा जिले के चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहा...
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप और ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के विशेष निर्देशों के तहत, राज्य सरकार ने बुनकर सहकारी समिति...
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का नारागांव स्वच्छ ऊर्जा, महिला सशक्तीकरण और सामुदायिक सहभागिता की दिशा में एक नई पहचान बना रहा है।