बोकारो में कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, चार घायल

Posted On:- 2026-11-05




बोकारो (वीएनएस)। झारखंड के बोकारो जिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की कथारा कोलियरी में गुरुवार तड़के कोयले का बड़ा ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त सभी लोग कोलियरी के स्टॉकयार्ड में जलावन के लिए कोयला चुन रहे थे।

मृतक और घायल आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। हादसा बेरमो अनुमंडल के कथारा ओपी क्षेत्र स्थित कथारा कोलियरी के नंबर-5 स्टॉकयार्ड में हुआ। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों का एक समूह घरेलू उपयोग और जलावन के लिए रिजेक्ट कोयला चुनने वहां पहुंचा था। इसी दौरान कोयले का ऊंचा ढेर अचानक धंस गया। इसकी चपेट में छह महिलाएं और एक पुरुष आ गए। सभी भारी मलबे के नीचे दब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और सीसीएल प्रबंधन के कर्मी मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान चलाकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान पुष्पा देवी, कौशल्या देवी और हीरालाल की पत्नी के रूप में हुई है।

पुष्पा देवी गल्लू यादव की पत्नी थीं जबकि कौशल्या देवी के पति का नाम विश्वनाथ बताया गया है। तीनों महिलाएं बांध बस्ती की रहने वाली बताई जा रही हैं। बेरमो के एसडीपीओ रवींद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस और सीसीएल प्रबंधन की ओर से घटना की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ग्रामीण कोयला चुनने के लिए स्टॉकयार्ड पहुंचे थे। कोयले का ढेर किस वजह से धंसा, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद कथारा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 



Related News
thumb

अग्निपथ स्कीम में हुए बदलाव का राज्यो के चुनाव पर पर क्या असर पड़ेगा?

उत्तर प्रदेश की बात करें तो आपको बता दें कि आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा यह राज्य मोदी सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा राजनीतिक लाभार्थी बन सक...


thumb

मोदी सरकार ने FTSC योजना को 5 साल बढ़ाया, POCSO और रेप मामलों में ख...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों में त्वरित न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों की योजना को पांच साल के लिए बढ़ा दिया है।...


thumb

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कस्टडी में लेते ही शुरू होगी 24 घंटे की...

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसी गिरफ्तार व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की 24 घंटे की संवैधानिक समयसीमा उसे हिरासत में लिए ज...


thumb

2014, 2019 और 2024 में SIR नहीं फिर भी हारी कांग्रेस, करनाल की रैली...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर संसद बाधित करने और अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार तीन लोकसभा चुनाव हारी है।


thumb

सुप्रीम कोर्ट में सालिसीटर जनरल बोले, यूजीसी के जाति भेदभाव नियमों ...

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि वह उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव संबंधी यूजीसी के नियमों की समीक्षा के लिए समिति ब...


thumb

रामायण रिलीज:रणवीर कपूर और यश के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा

हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित भव्य फिल्म बृहस्पतिवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों से ज्यादातर सकारात्मक प्रतिक्रिय...