रायपुर (वीएनएस)। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई (CBI) अदालत ने 8 दिनों की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया है। सीबीआई ने कोर्ट से 10 दिनों की कस्टोडियल रिमांड मांगी थी, जिसके बदले अदालत ने 12 नवंबर तक की 8 दिवसीय रिमांड मंजूर की है। सुरक्षा कारणों और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, जांच एजेंसी सौरभ चंद्राकर को पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर जाएगी। जहाँ इस बड़े सट्टा नेटवर्क और इसके कनेक्शनों को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।
बता दें कि सौरभ चंद्राकर को फर्जी दस्तावेजों के सहारे अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में ओमान में हिरासत में लिया गया था। फिर 1 नवंबर को सीबीआई उसे प्रत्यर्पित करके भारत लाई थी। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी को 2 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा था। इसके बाद सीबीआई की टीम मंगलवार (3 नवंबर) शाम उसे रायपुर लेकर पहुंची और आज (4 नवंबर) विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया। इस दौरान रायपुर कोर्ट परिसर में सुरक्षा इंतज़ाम काफ़ी सख़्त थे।
विशेष कोर्ट में सुनवाई के दौरान सौरभ चंद्राकर के वकीलों ने सीबीआई की कस्टडी का विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि ओमान की अदालत ने प्रत्यर्पण की मंजूरी मुख्य रूप से प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के लिए दी थी, न कि सीबीआई केस के लिए। हालांकि, अदालत ने इन आपत्तियों को दरकिनार करते हुए सीबीआई को 8 दिनों की रिमांड सौंप दी।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान प्रारूप मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर पहले से पंजीकृत मतदाता भी दोबारा नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं।
मालवीय मार्ग स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में बुधवार को मुनि संघ के सानिध्य में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और आहारचर्या सहित विभिन्न धार्मिक आयो...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 की तिथि में संशोधन किया गया है
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण (फिल्म शूटिंग) को प्रोत्साहित करने और पर्यटन के बहुमुखी विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है