भिलाई (वीएनएस)। बीएसपी के रिटेंशनधारियों को 1 दिसंबर 2025 से ही किराये में रियायत मिलेगी। उन्हें उसी तारीख से 6 रु. प्रति वर्गफीट प्रतिमाह की दर से किराया लगेगा। थर्ड पार्टी यानी तृतीय पक्ष को भी 6 रु. की दर से ही किराया लगेगा जो वर्तमान में 8 रु. है।
ज्ञात हो कि एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में उच्च स्तरीय बैठक में बीएसपी मैनेजमेंट ने रिटेंशनधारियों के किराये को 24 के प्रति वर्गफीट से कम कर 06 रु. प्रति वर्गफीट प्रतिमाह करने पर सहमति दे दी थी। इसके बाद यह सवाल उठने लगा था कि 6 रु की दर को कब से लागू किया जाएगा। 2 नवम्बर को नगर सेवाएं विभाग के एजीएम सोमेश द्विवेदी ने तत्संबंध में एक सर्कुलर जारी कर दिया। इसमें यह स्पष्ट कर दिया गया है कि 1 दिसंबर 2025 से ही 6 रु. की दर से किराया लगेगा। थर्ड पार्टी को भी उसी तारीख से 6 रु. की दर का लाभ मिलेगा। सर्कुलर के हिसाब से यह भी माना जा रहा है कि जिन लोगों ने बढ़ी हुई दर से किराये की राशि जमा की है उनकी अतिरिक्त राशि समायोजित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण (फिल्म शूटिंग) को प्रोत्साहित करने और पर्यटन के बहुमुखी विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं अन्य...
नेशनल हाईवे पर एक पल की झपकी ने बड़े हादसे का खतरा पैदा कर दिया। भिलाई के सुपेला चौक के समीप फ्लाइओवर पर लोहे के तारों से लदा मालवाहक ट्रक पलट गया।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में खनिज विभाग ने जिले में विगत 6 माह में 38.47 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है जो कि जारी वित्तीय वर्ष में प्राप्त कुल लक्ष्य...
भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की जमीन पर कब्जे और बकाया राशि की वसूली से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संयंत्र के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उस...