SIS कंपनी में सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए जशपुर जिले में लगेगा कैंप

Posted On:- 2026-11-02




मनोरा से पत्थलगांव तक छह स्थानों पर होगा भर्ती शिविर, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

जशपुरनगर (वीएनएस)। जशपुर जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (SIS) कंपनी द्वारा सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए जिले के विभिन्न विकासखंडों में भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इस भर्ती अभियान के तहत योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर एवं ळज्व् अधिकारी के पदों पर रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर आवेदन एवं चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

शैक्षणिक एवं शारीरिक योग्यता

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं पास अथवा फेल एवं स्नातक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शारीरिक मापदंड के तहत ऊंचाई 167.5 से 180 सेंटीमीटर तथा वजन 56 से 90 किलोग्राम के बीच होना आवश्यक है। भर्ती के अन्य नियमों एवं शर्तों की जानकारी भर्ती अधिकारियों से प्राप्त की जा सकती है।

भर्ती कैंप का निर्धारित कार्यक्रम

दिनांक भर्ती स्थल

2 नवंबर 2026  जनपद पंचायत मनोरा

 3 नवंबर 2026  जनपद पंचायत जशपुर

 4 नवंबर 2026  लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर

 9 नवंबर 2026  जनपद पंचायत फरसाबहार

 10 नवंबर 2026 जनपद पंचायत पत्थलगांव

11 नवंबर 2026  जनपद पंचायत कांसाबेल

जिले के इच्छुक युवाओं से अपील की गई है कि वे इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित तिथि पर भर्ती शिविर में उपस्थित हों।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7828939998 एवं 9301350757 पर संपर्क या एसएमएस कर सकते हैं।



Related News
thumb

सहायक ग्रेड-3 व भृत्य पदों की लिखित परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित

कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अंबिकापुर द्वारा सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 01 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली लिख...


thumb

संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश...

सरगुजा संभाग में हड़ताल पर गए सभी 819 पटवारियों को तत्काल काम पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने संबंधित पटवारियों को तत...


thumb

विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा, योजनाओं के प्रभाव...

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत ...


thumb

सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन जारी होंगे विद्यार्थियों के स्थानांतर...

शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशा...


thumb

दिव्यांग मदन नागेश के घर पहुंचकर किया गया उनका आधार पंजीयन

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मिथलेश देवांगन ने बताया कि मदन नागेश की शारीरिक स्थिति को देखते हुए आधार ऑपरेटर को उनके घर जाकर पंजीयन करने के निर्देश दिए गए...


thumb

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम

संभागायुक्त दुग्गा ने कहा कि सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति अथवा स्वीकृत अवकाश के बिना कर्तव्य से अनुपस्थित रहने के कारण महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध ...