फरसाबहार में आयोजित हुआ आस-पड़ोस युवा संवाद कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशामुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Posted On:- 2026-11-02




जशपुरनगर (वीएनएस)। मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में फरसाबहार विकासखंड के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, फरसाबहार में आस-पड़ोस युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की प्रमुख थीम नशामुक्ति एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका रही।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य  प्रदीप कुमार कुजूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं  नंदलाल राम चौहान,  बी. तिर्की,  अमित कुमार जायसवाल एवं  धन सिंह साय ने वक्ता के रूप में युवाओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता, नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत जशपुर ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्हें नशामुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक  दीपक कुमार निषाद,  धन सिंह साय,  परमेश्वर सिंह,  सुजय एवं  रामकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया गया।



Related News
thumb

सहायक ग्रेड-3 व भृत्य पदों की लिखित परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित

कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अंबिकापुर द्वारा सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 01 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली लिख...


thumb

संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश...

सरगुजा संभाग में हड़ताल पर गए सभी 819 पटवारियों को तत्काल काम पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने संबंधित पटवारियों को तत...


thumb

विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा, योजनाओं के प्रभाव...

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत ...


thumb

सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन जारी होंगे विद्यार्थियों के स्थानांतर...

शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशा...


thumb

दिव्यांग मदन नागेश के घर पहुंचकर किया गया उनका आधार पंजीयन

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मिथलेश देवांगन ने बताया कि मदन नागेश की शारीरिक स्थिति को देखते हुए आधार ऑपरेटर को उनके घर जाकर पंजीयन करने के निर्देश दिए गए...


thumb

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम

संभागायुक्त दुग्गा ने कहा कि सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति अथवा स्वीकृत अवकाश के बिना कर्तव्य से अनुपस्थित रहने के कारण महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध ...