विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद दुर्ग में राज्योत्सव कार्यक्रम स्थगित

Posted On:- 2026-11-01




दुर्ग (वीएनएस)। दुर्ग जिले में आयोजित होने वाला राज्योत्सव का शासकीय कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के चलते यह निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी मंत्री गजेंद्र यादव ने दी है।

राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रम रहेगा यथावत
मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के कारण दुर्ग जिले में राज्योत्सव के तहत आयोजित होने वाले शासकीय कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, राज्योत्सव का राज्य स्तरीय और अन्य जिला स्तरीय कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेंगे। 

बता दें कि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वे लंबे समय से फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में चल रहा था।



Related News
thumb

डॉक्टर के घर एक करोड़ की चोरी: 9 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

वैशाली नगर थाना क्षेत्र में महिला डॉक्टर के सूने मकान से करीब एक करोड़ रुपये की नकदी और कीमती आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का दुर्ग पुलिस...


thumb

लोडिंग के दौरान टूटा हाईटेंशन तार, करंट लगने से मजदूर की मौत

औद्योगिक नगरी भिलाई में एक बार फिर कंपनी परिसर में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है।


thumb

अंतरजातीय विवाह करने वाले नवदंपतियों को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र दे...

जिला मुख्यालय में सामाजिक समरसता और रूढ़िवादिता को दूर करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर विश्वदीप द्वारा अंतरजातीय विवाह करने वाले ...


thumb

पुनर्वास केंद्र में आत्महत्या की घटना की होगी दण्डाधिकारी जांच, जां...

जिला मुख्यालय बीजापुर स्थित नक्सल पुनर्वास केंद्र में 21 अक्टूबर 2026 को आत्महत्या की घटना के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बीजापुर द्वारा...


thumb

सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह, गंगालूर के साहिल हेमला ...

छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल जनसेवा पहल के तहत संचालित सेवा सेतु ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं तक पहुंच को सरल और सुविधाजनक बनाने म...