सारंगढ़–बिलाईगढ़ (वीएनएस)। कुपोषण मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल सारंगढ़ में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से हुए शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी जरूरत के अनुसार दवाएं और पोषण सामग्री उपलब्ध कराई गई।
शिविर में कुल 44 बच्चों की जांच की गई। इनमें सारंगढ़ परियोजना के 35 और कोसीर परियोजना के 9 बच्चे शामिल रहे। बच्चों को कैल्शियम, जिंक, सिट्रीजिन, पैरासिटामोल, आयरन, एंजाइम और एल्बेंडाजोल सहित आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। साथ ही प्रोटीन पाउडर तथा कैल्शियम और मल्टीविटामिन सिरप भी उपलब्ध कराया गया।
कुपोषण से प्रभावित बच्चों के स्वास्थ्य की समय पर जांच और उन्हें आवश्यक उपचार एवं पोषण सहयोग उपलब्ध कराना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। शिविर में विभागीय अमले ने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनके उपचार और पोषण संबंधी जरूरतों पर ध्यान दिया। इस सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई।
इसी क्रम में आगामी सप्ताह परियोजना भटगांव, बिलाईगढ़, लेन्ध्रा और बरमकेला में भी विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों की तिथि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय के बाद संबंधितों को सूचित की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की प्रतिष्ठा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसलिए इसके प्रत्येक पह...
राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष और शांति स्थापना की यात्रा पर आधारित विशेष नाट्य प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। न...
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शाम 6 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आय...
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ एवं रबी 2025-26 में 16.70 लाख से अधिक किसानों ने बीमा कराया तथा 1 लाख 40 हजार 730 किसानों को 292.43 करो...
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस वर्ष का राज्योत्सव अनेक मायनों में ऐतिहासिक और विशेष है। यह पहला राज्योत्सव है, जब छत्तीसगढ़ लाल आतंक से मुक्त होकर श...