युवा लेखक कमल ने कलेक्टर को भेंट की पुस्तक ‘हनुमान चालीसा का रहस्यमयी विज्ञान’

Posted On:- 2026-10-31




पुस्तक में हनुमान चालीसा की 40 चौपाइयों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विश्लेषण

युवा लेखक कमल दास महंत "छिंद" आधुनिक विज्ञान और भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन में सक्रिय

सारंगढ़–बिलाईगढ़ (वीएनएस)।  ग्राम छिंद निवासी लेखक एवं शोधकर्ता  कमल दास महंत ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पुस्तक ‘हनुमान चालीसा का रहस्यमयी विज्ञान’ की प्रति कलेक्टर को भेंट की और पुस्तक की विषयवस्तु के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पुस्तक में हनुमान चालीसा की सभी 40 चौपाइयों का आधुनिक भौतिकी, चेतना विज्ञान और ब्रह्मांडीय सिद्धांतों के संदर्भ में विश्लेषण किया गया है। इसका उपशीर्षक ‘ऊर्जा, चेतना, ब्रह्मांड’ है। लेखक ने इसमें भक्ति और विज्ञान के बीच संबंधों को समझने का प्रयास किया है।  महंत ने बताया कि वे शोधकर्ता, लेखक, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डिजिटल उद्यमी और भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्येता हैं। आधुनिक विज्ञान, भौतिकी, ब्रह्मांड, तकनीक, भारतीय दर्शन, वेद, उपनिषद, पुराण और सनातन ज्ञान परंपरा उनके अध्ययन के प्रमुख विषय हैं। वे इन विषयों को तर्क, अध्ययन, विश्लेषण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझकर सरल भाषा में आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

उनकी पहली पुस्तक ‘E=MC² Modified: The Kamal Einstein Unified Field Theory’ ऊर्जा, द्रव्यमान, गुरुत्वाकर्षण और एकीकृत क्षेत्र सिद्धांत पर आधारित है। पुस्तक परिचय के अनुसार, उनके शोध-पत्र भी भौतिकी, ऊर्जा विज्ञान, चेतना अध्ययन, ब्रह्मांड विज्ञान और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों पर प्रकाशित हुए हैं।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं आज अपनी मेहनत, उद्यमशीलता और आत्मविश्वास के बल पर सफलता की नई इबारत लिख रही हैं।


thumb

पीएम मोदी ने किया छत्तीसगढ़ के स्टाल का अवलोकन, डोकरा, बांस शिल्प और...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की समृद्ध शिल्पकला, संस्कृति और पर्यटन की झलक देखने को मिली।


thumb

राज्यपाल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन

राज्यपाल रमेन डेका ने लौह पुरूष, राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार, भारत रत्न, सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर लोकभवन में उनके छायाचित्र


thumb

वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महारैली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेट...


thumb

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन

छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया।


thumb

विवेकानंद नगर में मनाया गया संभवनाथ भगवान का कैवल्यज्ञान कल्याणक

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में धर्म, ज्ञान और भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है। मुनि संवेगरत्न सागर ...