दिव्यांगजनों से शिक्षक और सहायक शिक्षक पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

Posted On:- 2026-10-30




शाम 5 बजे तक ही होंगे ऑनलाइन आवेदन जमा*

सारंगढ़ (वीएनएस)। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षक (हिन्दी), (संस्कृत), (अंग्रेजी),(गणित), (सामाजिक विज्ञान), (कृषि) के रिक्त पदों और सहायक शिक्षक के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की  अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 है। यह परीक्षा 16 जिलों में आयोजित किया जाएगा। शिक्षक, भाषा (हिन्दी, अंग्रेजी संस्कृत, सामाजिक विज्ञान) के लिए अंधापन, सेरेब्रल पाल्सी, गणित विषय हेतु दोनों बांह, एएसडी (माइल्ड), सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठरोग, कृषि विषय हेतु सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठरोग के दिव्यांग, वहीं सहायक शिक्षक के लिए अंधापन, बहरापन और सेरेब्रल पाल्सी के उपयुक्त दिव्यांगजन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं। उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जायेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।

विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

उल्लेखनीय है कि, सेरेब्रल पाल्सी, मुख्य रूप से शारीरिक गतिविधियों, संतुलन और मांसपेशियों के नियंत्रण को प्रभावित करने वाली स्थिति है। यह मस्तिष्क के उस हिस्से में चोट या असामान्य विकास के कारण होती है जो मांसपेशियों की हलचल को नियंत्रित करता है। इसके लक्षणों में शामिल, मांसपेशियों में कड़ापन या बहुत ढीलापन, चलने-फिरने, बैठने या संतुलन बनाने में दिक्कत, कुछ मामलों में बोलने या निगलने में कठिनाई  शामिल है।



Related News
thumb

मूल विभाग में वापस भेजे गए पुलिस अधिकारी-कर्मचारी

ईओडब्ल्यू और एसीबी में पदस्थ इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों के दायित्व वापस गृह विभाग को सौंपे दिए गए हैं।


thumb

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में लाएं तेजी : मु...

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रालय में राज्य स्तरीय उच्चाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


thumb

वन औषधि पादप बोर्ड ने पारंपरिक वैद्यों को किया नजरअंदाज, राज्योत्सव...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में इस बार पारंपरिक वनौषधि चिकित्सा से जुड़े वैद्यराज संतोष पटेल और उनके सहयोगी तीजूराम साहू को अब तक आमंत्रण नहीं मिलने का मा...


thumb

कवर्धा में तेंदुए की तलाश तेज, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर और आसपास के वन क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी से जुड़ी सूचनाओं के बाद वन विभाग ने निगरानी और रेस्क्यू अभियान तेज कर दिय...


thumb

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रक्रिया, सुरज कुमार बरेठ को मिला बेट...

जिले के आवेदक सुरज कुमार बरेठ को भी इस व्यवस्था से राहत मिली। उन्होंने अपनी पुत्री सिमरन बरेठ का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु पोर्टल के...


thumb

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 14 श्रद्धालु करेंगे अम...

निर्देशानुसार जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों को वरिष्ठ नागरिकों, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं सहित पात्र आवेदकों की पहचान कर उनका सत्यापन करना है। ...