नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत दौरे पर आए लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलोइस का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रिंस एलोइस का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रिंस सोमवार को गुजरात के वडोदरा से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्य मंत्री (एमओएस) जयंत सिंह ने उनका स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, भारत और लिकटेंस्टीन के संबंधों में एक नया अध्याय। लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस अपनी भारत यात्रा के तहत वडोदरा का दौरा करने के बाद नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिंह ने उनका स्वागत किया। यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देगी।
प्रिंस एलोइस का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए, केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिंह ने 'एक्स' पर लिखा: दावोस में हमारी पिछली मुलाकात के बाद, मुझे उम्मीद है कि भारत और लिकटेंस्टीन के बीच के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और सुदृढ़ किया जाएगा और आपसी सहयोग के जरिए हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा पर आए प्रिंस ने दौरे की शुरुआत मुंबई से की थी। उनके साथ पत्नी राजकुमारी सोफिया और उद्योगपतियों का एक उच्च-स्तरीय आधिकारिक और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है।
यह 2026 में प्रिंस एलोइस की भारत की दूसरी यात्रा है; इससे पहले वे फरवरी में 'एआई इम्पैक्ट समिट' में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आए थे। वे इससे पहले 2010 और 2018 में भी भारत आ चुके हैं।
प्रिंस एलोइस राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक करेंगे।
भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी ने रायपुर में प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की संगठनात्मक बैठकों को संबोधित किया। उन्होंन...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने सोमवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन किया।
सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली दिवाली के बाद टालन...
जम्मू में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान संबंधी बयान के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा सांसद सत शर्म...
जलवायु अनुसंधान संगठन क्लाइमेट ट्रेंड्स के विश्लेषण के अनुसार 2001 से 2025 के दौरान देश में गैर-हरित क्षेत्र 63.05 प्रतिशत से बढ़कर 68.65 प्रतिशत ह...