दुर्ग (वीएनएस)। दुर्ग जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो मैक्स पिकअप से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के डबरापारा के पास हुई कार्रवाई में वाहन के पिछले हिस्से में बनाए गए विशेष गुप्त चेंबर से नकदी मिली। वाहन में सवार दो लोगों से रकम के स्रोत, स्वामित्व और परिवहन के उद्देश्य को लेकर पूछताछ की जा रही है।
रात 11 बजे रोका गया पिकअप
पुलिस के मुताबिक, 25 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध वाहन में बड़ी मात्रा में नकदी रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही है। इसके आधार पर पुलिस टीम ने डबरापारा के पास रात करीब 11 बजे सफेद रंग के बोलेरो मैक्स पिकअप (क्रमांक CG 04 QU 5996) को रोककर जांच की।
पिछले हिस्से में मिला गुप्त चेंबर
जांच के दौरान पुलिस को वाहन का पिछला हिस्सा मॉडिफाई कर पूरी तरह बंद किया हुआ मिला। संदेह के आधार पर सघन तलाशी लेने पर वहां एक विशेष गुप्त चेंबर मिला। इसे खोलने पर अंदर छिपाकर रखी गई भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पुलिस ने नकदी की कुल राशि 4 करोड़ रुपये बताई है।
दो लोगों से पूछताछ जारी
पुलिस के अनुसार, वाहन में भवेशभाई जीनाभाई डाभी चालक के रूप में और विष्णुदेव दुबे सवार थे। दोनों से बरामद रकम के वास्तविक स्वामित्व, उसके स्रोत और इसे नागपुर ले जाने के उद्देश्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
आयकर विभाग को भी दी जाएगी सूचना
पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नकदी के वित्तीय स्रोत और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के लिए आयकर विभाग को भी सूचना भेजी जा रही है। रकम किसकी है और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव छत्तीसगढ़ राज्य में पड़ने की संभावनाओं के मद्देनजर शासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
लोक निर्माण विभाग (PWD) में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने 26 अक्टूबर को आदेश जारी करते हुए सिविल उप अभियंताओं का प्रशासनिक आधार पर स...
टैगोर नगर स्थित पटवा भवन में रविवार को ‘जिन शासन के सितारे, दादा गुरुदेव हमारे’ भक्तिमय कार्यक्रम का भक्तिमय आयोजन हुआ।
लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति शपथ ली। यह सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर ...
राज्य शासन ने राज्य के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) पर सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की घोषणा की ह...
केंद्रीय केबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने सोमवर को नई दिल्ली से देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान अर...