अम्बिकापुर (वीएनएस)। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह और मेहनत देखने को मिल रही है। निर्धारित खेल मैदानों में खिलाड़ी अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत फुटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, सॉफ्टबॉल और टेनिस सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों के परिणाम भी सामने आए हैं।
सॉफ्टबॉल में बिलासपुर और रायपुर का शानदार प्रदर्शन
सॉफ्टबॉल के 14 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय और दुर्ग संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 17 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और दुर्ग तृतीय स्थान पर रहा। 17 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय और दुर्ग ने तृतीय स्थान हासिल किया।
बैडमिंटन में दुर्ग और रायपुर ने मारी बाजी
बैडमिंटन के 17 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग संभाग ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय और बिलासपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर प्रथम, दुर्ग द्वितीय और सरगुजा तृतीय स्थान पर रहा। वहीं 17 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय और सरगुजा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
फुटबॉल मुकाबलों में दिखा रोमांच
फुटबॉल प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सरगुजा और सर्वजनि के बीच हुए मुकाबले में सरगुजा ने जीत दर्ज की। वहीं बस्तर और दुर्ग के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में बस्तर संभाग ने जीत हासिल की।
खिलाड़ियों की सुविधाओं पर अधिकारियों की नजर
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार खेल गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जा रहा है। वहीं जनप्रतिनिधि और खेलप्रेमी भी मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। विभिन्न संभागों के खिलाड़ियों के बीच हो रहे मुकाबले खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की मिसाल पेश कर रहे हैं।
विकसित भारत युवा संसद 2027 के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा संसद चौंपियनशिप का आयोजन 3 नवंबर 2026 को शासकीय पीजी महाविद्यालय, कवर्धा में किया जाएगा। मे...
ग्राम पंचायत बघेली में वीबी जीरामजी योजना के अंतर्गत संचालित परकोलेशन टैंक निर्माण कार्य के सफल क्रियान्वयन में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों, पंचायत ...
उपसरपंच खिलेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि पूर्व में पक्की सड़क के अभाव में गांव के इस हिस्से में किसी भी चारपहिया वाहन या एंबुलेंस के आने में समस्या...
21 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) से संबंधित विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के ...
मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में नगर निगम के तीन प्रमुख मार्गों पर स्थापित नवीन स्ट्रीट ...