युद्ध कहीं भी हो, असर पूरी दुनिया पर पड़ता है... जयशंकर ने शांति को लेकर दिया बड़ा संदेश

Posted On:- 2026-10-25





नई दिल्ली(वीएनएस)।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद को राज्य की नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करना अस्वीकार्य है। उन्होंने दुनिया से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर जीरो टॉलरेंस अपनाने की अपील की। साथ ही कहा कि यूक्रेन और पश्चिम एशिया जैसे विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति से ही होना चाहिए।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को आतंकवाद और दुनिया में चल रहे संघर्षों को लेकर भारत का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को "राज्य की नीति के एक साधन" के तौर पर इस्तेमाल करना पूरी तरह गलत और अस्वीकार्य है। उन्होंने साफ कहा कि आतंकवाद को कभी सही नहीं ठहराया जा सकता।नई दिल्ली में चिन्मय मिशन की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री ने दुनिया में शांति, बातचीत और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने की जरूरत पर बात की।
आतंकवाद को कभी सही नहीं ठहराया जा सकता
जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद शांति के लिए एक बड़ा और गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि इसे किसी भी वजह से सही नहीं ठहराया जा सकता और न ही इसके लिए कोई तर्क दिया जा सकता है।उन्होंने कहा, "दुनिया को इस साझा खतरे के प्रति अधिक सतर्क और जागरूक होना चाहिए और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों का मुकाबला करने के लिए अधिक दृढ़ संकल्प के साथ एकजुट होना चाहिए।" विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया के सभी देशों को आतंकवाद के खिलाफ मिलकर और मजबूती से खड़ा होना होगा।
राजनीतिक फायदे के लिए आतंकवाद पर चुप्पी का सवाल
जयशंकर ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि इतिहास से कई सबक मिलने के बावजूद कुछ देश अब भी राजनीतिक फायदे और नुकसान को ज्यादा महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का खतरा इसलिए बना हुआ है क्योंकि सभी देश इस समस्या के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' का रवैया नहीं अपनाते।दुनिया में चल रहे तनाव का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा, "आइए हम शांति की जरूरत पर विचार करें। आज के समय में कहीं भी होने वाला युद्ध, हर जगह की शांति को खतरे में डालता है।"
यूक्रेन और पश्चिम एशिया के तनाव का भी किया जिक्र
विदेश मंत्री ने यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत पूरी दुनिया की भावना को सामने रखते हुए यह मानता है कि किसी भी विवाद का समाधान बातचीत और कूटनीति से ही होना चाहिए।जयशंकर ने कहा कि दुनिया को आतंकवाद के साझा खतरे को लेकर और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय को मजबूत इरादे के साथ आगे आना होगा और हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करनी होगी।

 



Related News
thumb

21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन सरपंच चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओम प्रकाश बिश्नोई को सरपंच पद के लिए महज 33 वोट मिले।


thumb

मानहानि केस में सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी...


thumb

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने पाकिस्तान को चेताया, कहा- अब कोई लक्ष्य...

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से बाहर नहीं है। पहलगाम आतंकी ह...


thumb

एनसीईआरटी ने स्कूली छात्रों के लिए शुरू किया 20 घंटे का एआई और कम्प...

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम मेधा पर 20 घंटे का व्यावहारिक पाठ्यक्रम पेश क...


thumb

2029 तक भारत में होंगे 4 प्रक्षेपण परिसर, इसरो चीफ वी नारायणन ने दी...

तमिलनाडु के कुलसेकरपट्टिनम में 2,000 एकड़ में एसएसएलवी के लिए एक नया प्रक्षेपण परिसर तैयार किया जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख...


thumb

वाराणसी में भारतीय वायुसेना का एयर शो, पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे पर मिर्जामुराद में अरविंद लिमिटेड की परिधान इकाई का उद्घाटन किया, जिससे महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़...