जन सामान्य के परिश्रम और सेवा-भाव के गौरवगान का अवसर है 'मन की बात' : पीएम मोदी

Posted On:- 2026-10-25




नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 12 वर्ष की दौरान रेडियो पर प्रसारित उनका मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' देश के सामान्य लोगों के परिश्रम, पराक्रम, प्रतिबद्धता, समर्पण और सेवा-भाव का गौरवगान करने का शुभ अवसर रहा है।

पीएम मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' की 139वीं कड़ी में रविवार को कहा कि 12 वर्ष पहले विजयादशमी के पावन अवसर पर शुरू हुई इस यात्रा में देशवासी सहयात्री और मार्गदर्शक रहे हैं। उनके लिए यह कार्यक्रम देश के लोगों के प्रयासों को करीब से जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थ यात्रा से कम नहीं है।

उन्होंने कहा कि सदियों से देश में तीर्थ यात्रा की परंपरा रही है। जो लोग समाज और राष्ट्र के लिए जीते हैं, वे अपने आप में तीर्थ के स्वरूप हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के हर कोने से ऐसे अनेक लोग सामने आए हैं जिनके असाधारण कार्यों की ओर सामान्य रूप से समाज का ध्यान नहीं जाता। 'मन की बात' ने ऐसी अनगिनत प्रेरक कहानियों को लोगों के सामने लाने का काम किया है।

मोदी ने कहा कि वह इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की लोकशक्ति की आराधना करते हैं। उन्हें इसके जरिए देश के हर परिवार से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्हें सैकड़ों ऐसे संदेश मिलते हैं, जिनमें लोग बताते हैं कि 'मन की बात' सुनकर उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री उनके बीच, उनके परिवार में बैठकर परिवार के एक सदस्य की तरह उनसे संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रोताओं की आत्मीयता और स्नेह उनके लिए बहुत अमूल्य पूंजी है।



Related News
thumb

हमारा वोट चुराया जा रहा है, हम चुपचाप नहीं सहेंगे : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, युवाओं और किसान-मजदूरों से एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली मे...


thumb

ऑपरेशन ट्राइडेंट : अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 18...

केंद्र सरकार ने 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के जरिए नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है


thumb

विंग्स ओवर गंगा: काशी में पीएम मोदी ने देखा वायुसेना का शौर्य

काशी में रविवार को गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की गर्जना और हैरतअंगेज हवाई करतबों ने लोगों को रोमांचित कर दिया।


thumb

डॉ. सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव

केंद्र सरकार ने 1995 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।


thumb

सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से 5 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में पिनाकोटा के पास शनिवार की सुबह सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।