भारतीय किचन में लहसुन का इस्तेमाल दाल से लेकर सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना लहसुन की एक कली खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं? डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि लहसुन में एलिसिन जैसे सक्रिय यौगिक पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, लहसुन में मौजूद कुछ यौगिक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखने में भी भूमिका निभा सकते हैं। आइए जानते हैं रोजाना एक लहसुन खाने के फायदे और इसके सेवन का सही तरीका।
रोजाना एक लहसुन खाने से मिलते हैं ये फायदे
हाई ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल: हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लहसुन का सेवन कुछ हद तक फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एलिसिन ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से बीपी की समस्या है।
बैड कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल: डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि लहसुन दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसका नियमित सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल दस से पन्दरह प्रतिशत ड्राप होता है। दरअसल, लहुसन का सेवन ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर, रक्त संचार को बेहतर करने में मदद करता है जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है।
इम्यून सिस्टम होता है बूस्ट: लहसुन में सल्फर यौगिकों के साथ कुछ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। ये शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में भूमिका निभा सकते हैं। लहसुन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को लेकर कुछ शुरुआती अध्ययन हुए हैं, लेकिन इस बात के पर्याप्त प्रमाण नहीं हैं कि रोजाना एक कली खाने से संक्रमण से बचाव निश्चित रूप से होता है। इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक भोजन, नियमित शारीरिक गतिविधि और साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है।
लहसुन खाने का सही तरीका क्या है?
डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि लहसुन को छीलकर उसे कुचल लेंऔर फिर दस मिनट तक ऐसे ही रखें। ऐसा करने से एलिसिन बनने की प्रक्रिया को मदद मिल सकती है और यह आपके लिए ज़्यादा फायदेमंद हो सकता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए खानपान का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि खाने-पीने की चीजें ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकती हैं। ऐस में अक्स...
अगर आप भी आर्थराइटिस या जॉइंट में दर्द की समस्या से परेशान हैं तो, सूजन और अकड़न की समस्या को बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में आप...
बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और गले में खराश की समस्या आम है। इससे बचने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं। वहीं कुछ लोग देसी घरेलू नुस्खे भी अपनाते ...
चाय में मौजूद टैनिन चाय को डार्क कलर और उसे स्वाद में कड़क बनाते हैं। वैसे तो ये तुरंत एनर्जी को बूस्ट करते हैं लेकिन कुछ देर बाद उतनी ही जल्दी लो ड...
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का का मतलब है आपके दिल की धमिकयों में ब्लॉकेज की वजह से उसका कमजोर होना। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉ...