फायदेमंद है अजवाइन, हींग और काला नमक का सेवन

Posted On:- 2026-10-21




डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर

अजवाइन हींग और काला नमक, तीनों ही डाइजेस्टिव गुणों से भरपूर है। अजवाइन जहां एंटीबैक्टीरियल है वहीं, हींग आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। हींग में कुछ डाइजेस्टिव गुण होते हैं जो कि आंतों के काम काज को तेज करते हैं। इसके अलावा काला नमक पेट में हाइड्रेशन को बढ़ाता है और एक लैक्सटेसिव की तरह काम करता है। इससे आंतों में थोक जुड़ता है और जिससे मल त्याग आसान हो जाता है। इतना ही नहीं ये पेट की कई समस्याओं में भी कारगर तरीके से काम करता है।

इन 3 समस्याओं में खाएं अजवाइन हींग और काला नमक

1. कब्ज में

अजवाइन हींग और काला नमक कब्ज की समस्या में कारगर तरीके से काम करते हैं। ये लैक्सटेसिव है जो कि मल त्याग को आसान बनाता है। ये आंतों की गतिविधियों को तेज करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। इसके अलावा ये तीनों पानी को सोख लेते हैं और आंतों की गति को तेज कर देते हैं। इसकी वजह से बॉवेल मूवमेंट तेज होता है और मल त्याग को आसान बनाता है।

2. एसिडिटी और अपच में

एसिडिटी और अपच की समस्या में अजवाइन हींग और काला नमक का सेवन फायदेमंद है। ये पेट में बने अतिरिक्त गैस को बाहर निकालने और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये सीने में जलन और जीआरडी के लक्षणों में कमी लाता है। साथ ही ये पेट के अस्तर को आराम पहुंचाता है जिससे एसिड रिफ्लक्स कम होता है। इतना ही नहीं ये खाना पचाने में मदद करता है जिससे अपच की समस्या नहीं होती है।

3. पेट दर्द में

पेट दर्द में ये तीनों ही चीजें कारगर तरीके से काम आती हैं। दरअसल, ये तीनों एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि पेट दर्द से आराम दिलाते हैं। ये आपके पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देते हैं जिससे पेट हो रही दर्द और सूजन में कमी आती है। तो, अजवाइन हींग और काला नमक का सेवन करें और इन तमाम समस्याओं से छुटकारा पाएं। ये कारगर तरीके से काम करते हैं।



Related News
thumb

सर्दियों में मॉर्निंग वॉक से पहले रखें कुछ खास बात बातों का ख्याल

मॉर्निंग वॉक इसलिए भी जरूरी है कि क्योंकि इसमें शरीर में जमा खराब और एक्सट्रा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलता है। इसमें मांसपेशियों को खूब इस्तेमाल होता है...


thumb

इन चीजों में होता है भरपूर मैग्नीशियम

हेल्दी रहने के लिए दिन की शुरुआत मैग्नीशियम के साथ करनी चाहिए। नाश्ते में मैग्नीशियम से भरपूर चीजों को जरूर शामिल कर लें। मैग्नीशियम हड्डियों को मज...


thumb

सर्दियों में गाजर के जूस पीने के हैं जबरदस्त फायदे

सर्दियों के मौसम में लोग दिल से जुड़ी बीमारियों के बहुत ज़्यादा शिकार होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहे। इसे कंट्...


thumb

फूड पॉइजनिंग में होने वाले पेट दर्द से कैसे छुटकारा पाएं?

खराब या बासी खाना खाने से अक्सर फूड पॉइजनिंग की समस्या हो जाती है। इस वक्त कई लोग फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ रहे हैं। इसमें पेट में तेज मरोड़, ऐंठन...


thumb

क्या है इसबगोल इस्तेमाल करने का सही तरीका?

अगर आपने अभी इसबगोल लेना शुरू किया है तो इसकी मात्रा का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है। आप केवल तीन से पांच ग्राम इसबगोल लें और इसके लिए करीब ढाई सौ ग्रा...