टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सामने आये नये सबूतों ने उड़ाए सबके होश, सलमान की सुरक्षा भी बढ़ी

Posted On:- 2026-10-19





मुंबई(वीएनएस)।हम आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत जिले के दो युवक और बिहार का एक युवक शामिल है, जो मुंबई में रह रहा था। आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय ऋतिक कुमार उर्फ रोशन, 18 वर्षीय रेहान और एक नाबालिग के रूप में हुई है।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी मुंबई से दिल्ली की ओर भाग रहे थे और बताया जा रहा है कि इनकी योजना नेपाल जाने की थी। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि हमले की साजिश किसने रची, आरोपियों को अभिनेता की गतिविधियों की जानकारी कैसे मिली और वारदात के पीछे उनका मकसद क्या था। नक्शेदेखें
हम आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत जिले के दो युवक और बिहार का एक युवक शामिल है, जो मुंबई में रह रहा था। आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय ऋतिक कुमार उर्फ रोशन, 18 वर्षीय रेहान और एक नाबालिग के रूप में हुई है। ऋतिक मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहकर रैपिडो राइडर के तौर पर काम करता था। पुलिस के मुताबिक, तीनों वारदात के बाद से फरार थे और उनकी तलाश में मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं।
हम आपको बता दें कि रविवार शाम करीब सात बजे टाइगर श्रॉफ जुहू स्थित एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। इस घटना में अभिनेता सीधे गोली लगने से बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर को चोटें आईं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना के बाद टाइगर के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। शिंदे के मुताबिक, बारूद और कांच के टुकड़ों से अभिनेता के बाएं हाथ में चोट आई। उन्होंने बताया कि टाइगर और उनकी मां आयशा श्रॉफ घटना से सदमे में थे। राज्य सरकार की ओर से उन्हें सुरक्षा और सहयोग का भरोसा भी दिया गया।
जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों को टाइगर के रविवार को नियमित रूप से फुटबॉल खेलने आने की जानकारी थी। आशंका है कि उन्होंने वारदात से पहले इलाके की रेकी की और अभिनेता की दिनचर्या पर नजर रखी। फायरिंग के बाद आरोपियों के एसवी रोड से विले पार्ले और अंधेरी की ओर भागने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और फिर ट्रेन से बोरीवली की ओर रवाना हुए। जांचकर्ताओं को आशंका थी कि वे गुजरात के रास्ते पुलिस से बचने की कोशिश कर सकते हैं। इसी सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात में भी तलाश तेज की थी।
दूसरी ओर, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद मुंबई में फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। वहां बुलेटप्रूफ जैकेट पहने पुलिसकर्मी और पुलिस वाहन तैनात देखे गए।
हम आपको बता दें कि इस मामले में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 के तहत मामला दर्ज किया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट कहा है कि सार्वजनिक हस्तियों को धमकाने या उन पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब जांच का अगला फोकस हमले के पीछे की साजिश, आरोपियों के संभावित संपर्कों और वारदात में इस्तेमाल हथियारों के स्रोत का पता लगाने पर है। 



Related News
thumb

राहुल गांधी के एक्सपायरी डेट वाले बयान पर भड़के शिवराज, बोले- 99 बा...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की एक्सपायरी डेट बताने पर राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद को लॉन्च करने ...


thumb

एसआईआर पर कांग्रेस के विरोध के बीच वियतनाम रवाना हुए राहुल गांधी

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई ...


thumb

बंबई हाईकोर्ट का अहम फैसला, प्रदर्शन शांतिपूर्ण हो और अपराधियों को ...

बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है।


thumb

इस्लामिक कोआपरेशन कौंसिल ने कश्मीर पर की 'बयानबाजी' तो भारत ने लगे ...

भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से हैं। किसी अंतरराष्ट्रीय संगठन के राजनीतिक प्रस्ताव...


thumb

एआईएसए अध्यक्ष नेहा बाेरा पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्ट, शांति बॉण्ड नोटि...

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस द्वारा शांति बनाए रखने के लिए बॉण्ड भरने के नोटिस को रद्द करने की मांग करते हुए ...