नई दिल्ली(वीएनएस)।राष्ट्रीय लोकदल के नेता केसी त्यागी ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान कहा कि लोकतंत्र में असहमति होना स्वाभाविक है और यह देशद्रोह नहीं है। उन्होंने पार्टी और देश का पर्याय किसी एक नेता को बनाए जाने की प्रवृत्ति को कमजोर करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यवस्था की मौजूदा कमियों के बीज 1960 और 1970 के दशक में ही बो दिए गए थे।
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नेता केसी त्यागी ने शुक्रवार को कहा कि असहमति देशद्रोह नहीं है और हर लोकतंत्रवादी तथा गांधीवादी को उस परंपरा को तोड़ने का प्रयास करना चाहिए, जिसमें नेता, पार्टी और देश का पर्याय बन जाता है। पत्रकार जयशंकर गुप्त की पुस्तक ‘आपातकाल से अमृतकाल’ के विमोचन कार्यक्रम में पूर्व सांसद त्यागी ने कहा कि आज दिख रही ‘बीमारियों’ और ‘खराब लक्षणों’ की शुरुआत 2014 के बाद नहीं हुई, बल्कि इनके बीज 1960 और 1970 के दशकों में विपक्षी दलों की राज्य सरकारों को बर्खास्त किए जाने के दौरान ही बो दिए गए थे। उन्होंने कहा कि 1969 के बाद शुरू हुई राजनीतिक परंपराओं और परिस्थितियों का असर आज भी दिख सकता है।
त्यागी ने कहा कि जब पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो जाता है और नेता ही पार्टी तथा देश का पर्याय बन जाता है, तो लोकतंत्रवादियों को इस परंपरा को कमजोर करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र अच्छी चीज है, पार्टी व्यवस्था अच्छी चीज है। असहमति होनी चाहिए, असहमति देशद्रोह नहीं है।” किसी का नाम लिए बिना त्यागी ने कहा कि जब पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो जाता है और पार्टी का पर्याय नेता बन जाता है, तो वही नेता देश का पर्याय बन जाता है, और यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश ने कहा कि असहमति स्वीकार नहीं करने से समाज को जिस दिशा में ले जाया जा रहा है, उससे बड़ा नुकसान होगा। हाल के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए प्रकाश ने कहा कि आज की पीढ़ी जुल्म का प्रतिकार करने के बजाय उसे बर्दाश्त कर रही है और पुलिसकर्मियों को फूल दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास आंदोलनों से निपटने के दो विकल्प थे—राजनीतिक वार्ता या पुलिस कार्रवाई, लेकिन उसने दूसरा विकल्प चुना।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को देश में श्रिजीम चेंजश् के असफल प्रयास के लिए युवाओं को भड़काने वाले श्भारत.विरोधीश् गिरोहों...
श्री केशव रामलीला समिति ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूकता फैलाने के लिए रावण के पुतले के साथ कॉकरोच का पुतला जलाने की योजना बनाई है। समिति के अ...
भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने जानकारी दी है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब आ रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार वे मानसा और स...
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कपहाड़ा गांव में स्मार्ट मीटर लगाने से मना करने पर बिजली बोर्ड ने ग्राम पंचायत प्रधान विनय कुमार शर्मा का बिजली क...
ग्वालियर में श्रद्धालुओं के भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई करते हुए सीएसपी को हटाने और तीन थाना प्रभारियों सहित आठ पुलिस...