महापौर मधुसूदन यादव ने अत्याधुनिक आधार सुविधा केन्द्र का किया शुभारंभ

Posted On:- 2026-10-17




- नागरिकों को एक ही स्थान पर मिलेगी आधार संबंधी विभिन्न सेवाएं

राजनांदगांव (वीएनएस)।  महापौर  मधुसूदन यादव ने नगर पालिक निगम राजनांदगांव परिसर में अत्याधुनिक आधार सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया। इस केन्द्र के प्रारंभ होने से नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने तथा आधार में आवश्यक सुधार एवं अद्यतन कराने की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे आधार संबंधी कार्यों के लिए नागरिकों को अनावश्यक भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें सुविधाजनक तरीके से सेवाएं मिल सकेंगी।

इस अवसर पर महापौर  मधुसूदन यादव ने कहा कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक आधार सुविधा केन्द्र प्रारंभ किया गया है। केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आधार संबंधी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंकिंग सेवाओं तथा शैक्षणिक कार्यों के लिए आधार एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने आधार विवरण को समय-समय पर अद्यतन रखना चाहिए। आधार सुविधा केन्द्र में नया आधार नामांकन, डेमोग्राफिक अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेट तथा दस्तावेज अद्यतन सहित आधार से संबंधित विभिन्न आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को आधार संबंधी समस्याओं का समाधान कराने में सुविधा होगी। महापौर  मधुसूदन यादव ने नागरिकों से विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपने आधार डेटा को समय पर अद्यतन कराने की अपील की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  जीआर मरकाम, आधार जिला समन्वयक, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा नागरिक उपस्थित थे।



Related News
thumb

उन्नत उपकरण सहायता से मिन यादव के बुनकरी कार्य को मिली नई गति

श्रीमती प्रेमिन यादव ने बताया कि नई मशीन मिलने से अब पहले की तुलना में सुविधाजनक तरीके से बुनकरी का कार्य कर पा रही हैं। इससे उत्पादन बेहतर हुआ है ...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से अजय वैष्णव का पक्के मकान का ...

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्य...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने क...

उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने क...

उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...


thumb

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उत्तम कुमार जमूरिया को मिला व्यवसाय व...

उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छो...


thumb

स्वच्छ भारत मिशन से डोंगरगांव में स्वच्छता व्यवस्था में आया सकारात्...

नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 1 निवासी आकाश सिंह ने बताया कि पहले नालियों और आसपास के स्थानों पर कचरा जमा हो जाता था। लोग खुले में ...