महतारी सदन से महिलाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

Posted On:- 2026-10-17




ग्राम सुकुलदैहान में 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से महतारी सदन बनकर तैयार

राजनांदगांव (वीएनएस)।  ग्रामीण महिलाओं के सपनों को नई दिशा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान में महतारी सदन बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से निर्मित यह भवन महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का नया केन्द्र बनेगा। यहां महिलाओं को अपने हुनर को निखारने, कौशल विकसित करने और आजीविका के नए अवसर तलाशने के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत महतारी सदन का निर्माण पूर्ण होने से ग्राम सुकुलदैहान के महिला स्व-सहायता समूहों को सामूहिक गतिविधियों के संचालन के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। भवन में समूहों की बैठकें, आजीविका प्रशिक्षण, स्वरोजगार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इससे महिलाओं को अपनी आर्थिक गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार करने और सामूहिक निर्णय लेने में सुविधा होगी।

आत्मनिर्भरता की राह खोलेगा महतारी सदन

ग्राम सुकुलदैहान की महिलाओं के लिए महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि अपने सपनों को साकार करने का नया अवसर है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक रूप से सक्षम बनने की आकांक्षा रखने वाली महिलाएं यहां अपने कौशल को नई पहचान दे सकेंगी। स्व-सहायता समूहों को बचत, आयमूलक गतिविधियों और स्वरोजगार से जुड़ी पहल आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता तथा सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी स्थान उपलब्ध होगा।

महिला सशक्तिकरण को मिलेगा मजबूत आधार

महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें संगठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके संचालन से महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। कौशल विकास एवं आजीविका संबंधी गतिविधियों के माध्यम से उनके आर्थिक स्वावलंबन की संभावनाएं मजबूत होंगी। शासन की यह पहल ग्राम सुकुलदैहान में महिला सशक्तिकरण के साथ सामुदायिक विकास को नई गति देगी। आने वाले समय में महतारी सदन महिलाओं की एकजुटता, आत्मनिर्भरता और प्रगति की नई पहचान बनेगा।



Related News
thumb

उन्नत उपकरण सहायता से मिन यादव के बुनकरी कार्य को मिली नई गति

श्रीमती प्रेमिन यादव ने बताया कि नई मशीन मिलने से अब पहले की तुलना में सुविधाजनक तरीके से बुनकरी का कार्य कर पा रही हैं। इससे उत्पादन बेहतर हुआ है ...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से अजय वैष्णव का पक्के मकान का ...

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्य...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने क...

उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने क...

उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...


thumb

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उत्तम कुमार जमूरिया को मिला व्यवसाय व...

उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छो...


thumb

स्वच्छ भारत मिशन से डोंगरगांव में स्वच्छता व्यवस्था में आया सकारात्...

नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 1 निवासी आकाश सिंह ने बताया कि पहले नालियों और आसपास के स्थानों पर कचरा जमा हो जाता था। लोग खुले में ...