मुंबई (वीएनएस)। लव फिल्म्स की आगामी रोमांटिक कॉमेडी ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के नए पोस्टर्स ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। मेकर्स ने छह नए कलाकारों की ऑन-स्क्रीन जोड़ियों को पेश करते हुए पोस्टर्स जारी किए हैं। इनमें मस्तीभरे अंदाज, रोमांस, शरारत और रिश्तों की नोकझोंक देखने को मिल रही है। फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
छह नए चेहरों की जोड़ियां, अंदाज भी अलग
फिल्म में स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा नजर आएंगे। नए पोस्टर्स में इन कलाकारों की जोड़ियों को अलग-अलग अंदाज में पेश किया गया है। तस्वीरों में युवाओं के प्यार, दोस्ती और रिश्तों के बीच होने वाली शरारतों की झलक मिलती है।
एक पोस्टर में कुणाल वैद और साक्षी वैद्य पिगीबैक पोज में नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीर में मस्ती और हल्की-फुल्की नोकझोंक का अंदाज दिखाई देता है। वहीं, अलीशा चोपड़ा और स्पर्श वालिया के पोस्टर में पीले रंग के ‘CAUTION’ टेप का इस्तेमाल किया गया है, जो रिश्तों में मौजूद ‘रेड फ्लैग’ को मजेदार अंदाज में पेश करता है। एक अन्य पोस्टर में तुषार छिब्बर, सरगुन कौर लूथरा को अपने कंधों पर उठाए नजर आते हैं।
दोस्ती, पहला क्रश और प्यार को दूसरा मौका देने की कहानी
‘पहला प्यार दूसरी बार’ दोस्ती, पहले क्रश, रिश्तों की उलझनों और प्यार को एक और मौका देने जैसे पहलुओं पर आधारित रोमांटिक कॉमेडी है। फिल्म में हास्य और रोमांस के जरिए आज के दौर के रिश्तों को पेश किया जाएगा। नए कलाकारों की मौजूदगी और उनके अलग-अलग अंदाज को फिल्म की खासियत के तौर पर सामने रखा गया है।
अनुज सैनी के निर्देशन में बनी फिल्म
फिल्म का निर्देशन डेब्यूटेंट निर्देशक अनुज सैनी ने किया है। इसकी कहानी लव रंजन, जहान हांडा और अनुज सैनी ने लिखी है, जबकि लव रंजन और अंकुर गर्ग इसके सह-निर्माता हैं।
मेकर्स ने नए पोस्टर्स के जरिए फिल्म के किरदारों और उनकी केमिस्ट्री की झलक दिखाई है। अब फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ ने वैश्विक स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है। फिल्म लगातार तीन हफ्तों तक नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन
भारत के सबसे प्रतिष्ठित ट्रेड विश्लेषकों में से एक कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द म्यूज़िक सीरीज़’ के नए सीज़न के साथ लौट आए हैं।
सलमान खान अपनी फिल्मों की शूटिंग शेड्यूल से लेकर टेलीविज़न कमिटमेंट्स को बड़ी अच्छी तरह से बैलेंस कर रहे हैं।
देशभर में खूब तारीफें बटोरने और 99वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री चुने जाने के बाद, होम्बले फिल्म्स अब मराठी ड्रामा ‘गोंधल’ को इं...
रामायणम् के मेकर्स ने फिल्म से नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है, इस पोस्टर में राजा दशरथ के अवतार में जाने माने एक्टर अरुण गोविल को देखा जा सकता है। द...