पेशावर/नई दिल्ली (वीएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा हो गया। शहर की दीर कॉलोनी इलाके में एक निजी स्कूल की छत गिरने से 28 विद्यार्थियों और एक शिक्षिका की मौत हो गई है। हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद राहत दल मलबा हटाने और उसमें फंसे बच्चों व स्कूल कर्मचारियों की तलाश में जुटे हैं।
लेडी रीडिंग अस्पताल में आपात स्थिति घोषित
लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मुहम्मद आसिम के अनुसार, हादसे में 28 विद्यार्थियों की मौत हुई है, जिनमें छह लड़कियां शामिल हैं। एक शिक्षिका की भी जान गई है। घायलों के उपचार के लिए अस्पताल में आपात स्थिति घोषित की गई है।
मलबे में फंसे बच्चों की तलाश जारी
हादसे के बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए और मलबा हटाने का काम शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, कई बच्चों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जताया दुख
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए संबंधित अधिकारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
खैबर पख्तूनख्वा के राज्यपाल फैसल करीम कुंडी ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
यूनिसेफ की डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हनान सुलेमान ने भारत में लड़कियों के सशक्तीकरण की स्थिति में हुए सुधार की तारीफ की है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका चाहे तो अभी ईरान में अपनी सैन्य भागीदारी खत्म कर सकता है, अगर पक्की गारंटी मिल जाए कि ईरान भविष्...
भारत के जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन में स्थायी मिशन के वरिष्ठ सलाहकार अनमोल शेर बेदी ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि भार...
नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन में गगन थापा भारी बहुमत के साथ दोबारा पार्टी अध्यक्ष चुने गए हैं।
भारत ने 'अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक सम्मेलन' (सीसीआईटी) को जल्द अपनाने की मांग की है।