सरस्वती कॉलेज में चला मतदाता अभियान : नव-युवाओं को मिले वोटर लिस्ट से जुड़ने के गुर

Posted On:- 2026-10-14




अम्बिकापुर (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती महाविद्यालय, सुभाषनगर, अम्बिकापुर में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के पात्र छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया तथा नवीन मतदाताओं के पंजीयन हेतु फॉर्म-6 भरवाए गए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मताधिकार के महत्व, मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया एवं लोकतंत्र को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता बनकर लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देने का संदेश दिया गया।

स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।



Related News
thumb

राज्यपाल डेका ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू ...

डेका ने कहा कि इभानन साहू की उपलब्धि अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी सफलता न केवल छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए...


thumb

मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के जशपुर स्थित कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चौरे ने बताया कि ग्राम मदनपुर, पत्थलगांव की आवासीय योज...


thumb

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है...

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और सेवा यात्रा पर आधारित कार्टून कॉफी टेबल बुक ...


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमं...

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबला छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट की...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के क...

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण की धार्मिक परंपरा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान का हिस्सा है। महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम के समीप स्थित ...