सेवा की कहानी: ब्यूटी पार्लर और किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं ममता साहू

Posted On:- 2026-10-13




बिहान के सहयोग से शुरू किया व्यवसाय, सालाना दो से ढाई लाख रुपये की आमदनी से बनीं लखपति दीदी

कोरिया (वीएनएस)। घर और परिवार की जिम्मेदारियां संभालने वाली कोरिया जिले के ग्राम कुड़ेली की श्रीमती ममता साहू आज ब्यूटी पार्लर और किराना दुकान का संचालन कर आत्मनिर्भर उद्यमी बन गई हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के सहयोग और अपनी मेहनत से उन्होंने सालाना दो से ढाई लाख रुपये की आमदनी अर्जित कर लखपति दीदी के रूप में पहचान बनाई है।

किसान परिवार की बहू ममता साहू बिहान से जुड़ने से पहले मुख्य रूप से घरेलू कामकाज और परिवार की देखभाल में व्यस्त रहती थीं। उनकी स्वयं की नियमित आय नहीं थी। वे घर की जिम्मेदारियों के साथ ऐसा व्यवसाय शुरू करना चाहती थी, जिससे परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान दे सकें।

ममता के जीवन में बदलाव की शुरुआत आराध्या महिला स्व.सहायता समूह से जुड़ने के बाद हुई। समूह के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी मिली। अपनी आजीविका आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने समूह के सहयोग से मुद्रा योजना के अंतर्गत एक लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया।

इस आर्थिक सहायता से ममता ने अपनी रुचि और गांव में व्यवसाय की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ब्यूटी पार्लर शुरू किया। इसके बाद किराना दुकान खोलकर आय का दूसरा स्रोत भी विकसित किया। दोनों व्यवसायों में निरंतर मेहनत और लगन से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

ममता साहू ने बताया कि दोनों व्यवसायों से उन्हें सालाना लगभग दो से ढाई लाख रुपये की आमदनी हो रही है। स्वयं की आय अर्जित करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार के आर्थिक निर्णयों में भागीदारी भी बढ़ी है।

अन्य महिलाओं को बिहान से जुड़कर आगे बढ़ने का संदेश देते हुए ममता कहती हैं कि महिलाएं अपने कौशल पर भरोसा कर और उपलब्ध अवसरों का उपयोग करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उनका सफर ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आ...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक यात्रा को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य...


thumb

जिला प्रशासन की पहल से दुर्घटना पीड़ितों को मिली त्वरित सहायता, तीन ...

इस घटना में जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित सुविधा और जागरूक नागरिक की तत्परता ने घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। त...


thumb

किसान मधुसूदन ने खरीदी बैल जोड़ी और हिमांशु कर रहे हैं 10 एकड़ में रे...

जिले के बसना विकासखंड के ग्राम डोंगरीपाली निवासी मधुसूदन पटेल खेती-किसानी से जुड़े हैं। कृषि कार्यों में बैलों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए उन...


thumb

सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत से दीपक पाल की समस्या का हुआ समाधान, ...

ट्राइसाइकिल मिलने पर दीपक पाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि चलने-फिरने में परेशानी के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों की सहायता लेनी ...


thumb

जिला परिवहन कार्यालय अब नए भवन में संचालित

जिला परिवहन अधिकारी एम.एल.साहू ने जानकारी दी है कि जिला परिवहन कार्यालय अब नव निर्मित कार्यालय (भवन) मे संचालित हो रहा है। यह कार्यालय ग्राम परसाभ...


thumb

महतारी वंदन योजना से तबस्सुम निशा को मिला आर्थिक संबल, छोटी-छोटी ख्...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी में श्रीमती तबस्सुम निशा बताती हैं कि पहले अपनी छोटी-छोटी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए भी उन्हें पति पर निर...