सेवा की कहानी: छोटे पोल्ट्री कारोबार से उद्यमिता तकए पीएमईजीपी से कलामुदीन अंसारी को मिली नई राह

Posted On:- 2026-10-13




पोल्ट्री फीड निर्माण इकाई से चार गुना हुई मासिक आयए अन्य लोगों को भी मिल रहा रोजगार’

कोरिया (वीएनएस)। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण अपना कारोबार आगे नहीं बढ़ा पा रहे कलामुदीन अंसारी के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 'पीएमईजीपी" नई उम्मीद लेकर आया। कोरिया जिले की बैकुंठपुर तहसील के ग्राम सरडी, शिवपुर-चरचा निवासी अंसारी ने योजना के तहत 45 लाख रुपए का ऋण प्राप्त कर पोल्ट्री फीड निर्माण इकाई स्थापित की। अब वे मुर्गियों के लिए आहार तैयार कर बाजार में बेच रहे हैं और अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।

अंसारी पहले छोटे स्तर पर पोल्ट्री पालन करते थे। इससे होने वाली सीमित आमदनी में पांच सदस्यीय परिवार की जरूरतें पूरी करना कठिन था। वे कारोबार का विस्तार करना चाहते थे, लेकिन पर्याप्त पूंजी का अभाव उनके सामने बड़ी बाधा था। बैंक ऋण की स्वीकृति में देरी भी एक चुनौती बनी हुई थी।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से उन्हें पीएमईजीपी की जानकारी मिली। विभाग के सहयोग से उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया और वर्ष 2025 में योजना का लाभ प्राप्त किया। ऋण राशि से उन्होंने पोल्ट्री फीड निर्माण के लिए मशीनरी और कच्चे माल की व्यवस्था कर अपनी इकाई शुरू की।

विभागीय जानकारी के अनुसार, इकाई स्थापित करने से पहले अंसारी की मासिक आय लगभग 15 हजार रुपए थी, जो अब बढ़कर लगभग 60 हजार रुपए हो गई है। मासिक आय में चार गुना वृद्धि से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और कारोबार को विस्तार मिला है।

कलामुदीन अंसारी की सफलता बताती है कि आर्थिक सहायता और विभागीय मार्गदर्शन मिलने पर छोटे कारोबार को भी आगे बढ़ाया जा सकता है। उनकी पोल्ट्री फीड निर्माण इकाई परिवार की आजीविका का मजबूत आधार बनने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रही है।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आ...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक यात्रा को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य...


thumb

जिला प्रशासन की पहल से दुर्घटना पीड़ितों को मिली त्वरित सहायता, तीन ...

इस घटना में जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित सुविधा और जागरूक नागरिक की तत्परता ने घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। त...


thumb

किसान मधुसूदन ने खरीदी बैल जोड़ी और हिमांशु कर रहे हैं 10 एकड़ में रे...

जिले के बसना विकासखंड के ग्राम डोंगरीपाली निवासी मधुसूदन पटेल खेती-किसानी से जुड़े हैं। कृषि कार्यों में बैलों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए उन...


thumb

सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत से दीपक पाल की समस्या का हुआ समाधान, ...

ट्राइसाइकिल मिलने पर दीपक पाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि चलने-फिरने में परेशानी के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों की सहायता लेनी ...


thumb

जिला परिवहन कार्यालय अब नए भवन में संचालित

जिला परिवहन अधिकारी एम.एल.साहू ने जानकारी दी है कि जिला परिवहन कार्यालय अब नव निर्मित कार्यालय (भवन) मे संचालित हो रहा है। यह कार्यालय ग्राम परसाभ...


thumb

महतारी वंदन योजना से तबस्सुम निशा को मिला आर्थिक संबल, छोटी-छोटी ख्...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी में श्रीमती तबस्सुम निशा बताती हैं कि पहले अपनी छोटी-छोटी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए भी उन्हें पति पर निर...