नई दिल्ली (वीएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के सहयोगी सीजेपी नेता देश में बहुत ही खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। नितिन नवीन ने यह भी आरोप लगाए कि विपक्ष के लोग राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर यह कर रहे हैं।
दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मीडिया से बात करते कहा, आज देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। देश की 140 करोड़ जनता, जो सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग कर रही है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।
नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि ये दो अराजकतावादी समूह हैं, जिनमें एक 'इंडी गठबंधन' के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी सीजेपी कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मैं इन दोनों गुटों को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि भारत की जनता पूरी तरह से आपके इन उद्देश्यों को देख रही है। आज जो आपकी अराजकता की प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन इस देश में अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है, आपके ये मंसूबे हम पूरे नहीं होंगे।
अयोध्या पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को यह...
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बेंगलुरु में पीपुल्स ट्रिब्यूनल के दौरान केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने ...
केरल भाजपा उपाध्यक्ष शोन जॉर्ज ने मुख्यमंत्री वीडी सतीसन के इस्तीफे और विधानसभा भंग करने की मांग की है। जॉर्ज ने दावा किया कि कांग्रेस नेता खुद चुन...
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य विपक्षी नेताओं ने राज...
कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार शांति...