महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

Posted On:- 2026-10-09




घरेलू जरूरतों के साथ पोषण और स्वास्थ्य पर भी कर रही खर्च

कोरबा (वीएनएस)। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है। योजना से प्राप्त राशि का उपयोग महिलाएं अपने परिवार की जरूरतों के साथ-साथ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी खर्चों में कर रही हैं। इससे उन्हें घरेलू स्तर पर आर्थिक निर्णयों में सहयोग मिल रहा है और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

कोरबा जिले के ग्राम बेला निवासी श्रीमती गायत्री देवांगन ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवेदन किया। पात्रता के आधार पर उन्हें योजना का लाभ मिलना शुरू हुआ और अब प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है।

श्रीमती गायत्री देवांगन ने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपने और अपने बच्चे के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हैं। इसके अलावा घर की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी यह राशि उनके परिवार के लिए सहायक बनी है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से मिलने वाली सहायता राशि से आवश्यक खर्चों को पूरा करने में सुविधा होती है और परिवार की आर्थिक जरूरतों के प्रबंधन में उन्हें सहयोग मिलता है।

उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने महिलाओं के लिए अपनी जरूरतों और परिवार से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में एक अतिरिक्त सहारा उपलब्ध कराया है। श्रीमती गायत्री देवांगन ने योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



Related News
thumb

टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश’ टीम का शुभारंभ

नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि जोश टीम और एनसीसी कैडेट्स लोगों को टीबी की जांच और उपचार के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कोरोना...


thumb

जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश लेकर चला अभियान

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में ‘जल जन सेवा संकल्प’ के पंपलेट लेकर जल की प्रत्येक बूंद बच...


thumb

सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को

ब्रिफिंग हेतु बैठक 09 अक्टूबर को- समस्त प्रशासनिक पर्यवेक्षकों की 09 अक्टूबर को शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा में प्रातः 11 बजे ब्रि...


thumb

ऑगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी

एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा के जनपद पंचायत क्षेत्र में अंागनबाड़ी सहायिका के 05 एवं कटघोरा निगम क्षेत्र के अंागनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों ह...


thumb

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे- IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT, IIIT आदि के माध्यम से पाठ्य...


thumb

महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संविदा पदों की पात्र-अपात्र सूची जारी

कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कोरबा द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमे...