डीएमएफ की पहल से बरबसपुर में प्रकाश व्यवस्था मजबूत, ग्रामीणों को मिली रात में सुविधा

Posted On:- 2026-10-09




बरबसपुर चौक में सोलर हाईमास्ट से रोशनी, सुरक्षा और आवागमन को मिला सहारा

कोरबा (वीएनएस)। सूरज ढलने के बाद गांव की सड़कें और चौक-चौराहे रोशनी से जुड़ जाएं तो रात का आवागमन सहज हो जाता है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाश की सुविधा लोगों की दैनिक गतिविधियों के साथ सुरक्षा और आवागमन के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कोरबा जिला प्रशासन द्वारा खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की स्वीकृत राशि से दूरस्थ क्षेत्रों में सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था विकसित की जा रही है। कोरबा विकासखंड के ग्राम बरबसपुर के चौक में क्रेडा विभाग द्वारा सोलर हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई है।

सोलर हाईमास्ट की सुविधा से पहले शाम के बाद बरबसपुर चौक और आसपास के हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं रहती थी। रात में आने-जाने वाले ग्रामीणों को अंधेरे में रास्ता तय करना पड़ता था। खेतों या आसपास के हिस्सों की ओर जाने वाले लोगों को विशेष सावधानी रखनी पड़ती थी। अंधेरे में जंगली जीव-जंतुओं, सांप-बिच्छू आदि का डर भी बना रहता था।

अब बरबसपुर चौक सोलर हाईमास्ट की रोशनी से जगमगा रहा है। सड़क, चौक और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश मिलने से ग्रामीणों को रात के समय आवागमन में सुविधा हो रही है। रास्ता स्पष्ट दिखाई देने से पैदल चलने वाले लोगों को सहूलियत मिली है और शाम के बाद जरूरी काम से बाहर निकलना भी आसान हुआ है।

बरबसपुर चौक में स्थापित हाईमास्ट सौर ऊर्जा से संचालित होने के कारण इसके लिए नियमित बिजली आपूर्ति पर निर्भरता नहीं रहती और बिजली बिल का अतिरिक्त खर्च भी नहीं आता। बैटरी बैकअप की सुविधा से मौसम खराब होने या विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी प्रकाश उपलब्ध रहने में मदद मिलती है।

बरबसपुर के ग्रामीणों ने बताया कि, “पहले शाम होने के बाद चौक और आसपास का रास्ता अंधेरा हो जाता था। रात में आने-जाने पर रास्ता साफ दिखाई नहीं देता था और खेत की ओर जाना हो तो सांप-बिच्छू या दूसरे जीव-जंतुओं का डर भी रहता था। अब हाईमास्ट की रोशनी से चौक और सड़क अच्छी तरह दिखाई देती है। रात में आने-जाने में काफी सुविधा मिल रही है। सौर ऊर्जा से चलने वाली यह लाइट गांव के लिए बहुत उपयोगी है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं कि दूरस्थ गांवों में लोगों की जरूरत के अनुसार ऐसी सुविधाएं पहुंच रही हैं।”



Related News
thumb

टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश’ टीम का शुभारंभ

नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि जोश टीम और एनसीसी कैडेट्स लोगों को टीबी की जांच और उपचार के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कोरोना...


thumb

जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश लेकर चला अभियान

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में ‘जल जन सेवा संकल्प’ के पंपलेट लेकर जल की प्रत्येक बूंद बच...


thumb

सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को

ब्रिफिंग हेतु बैठक 09 अक्टूबर को- समस्त प्रशासनिक पर्यवेक्षकों की 09 अक्टूबर को शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा में प्रातः 11 बजे ब्रि...


thumb

ऑगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी

एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा के जनपद पंचायत क्षेत्र में अंागनबाड़ी सहायिका के 05 एवं कटघोरा निगम क्षेत्र के अंागनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों ह...


thumb

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे- IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT, IIIT आदि के माध्यम से पाठ्य...


thumb

महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संविदा पदों की पात्र-अपात्र सूची जारी

कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कोरबा द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमे...