नई दिल्ली (वीएनएस)। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 75 वर्षीय अभिनेता के निधन पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार और संवेदनशील समाजसेवी 'पद्म श्री' नाना पाटेकर का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।" उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवाद से भारतीय सिनेमा में एक विशिष्ट पहचान बनाई।
विभिन्न भूमिकाओं में उनके जीवंत अभिनय ने हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया। उनका निधन फिल्म व कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो की फ़ैंटेसी फ़ैमिली एंटरटेनर नई नवेली के जबरदस्त हाई एनर्जी डांस एंथम को जी म्यूजिक कंपनी द्वारा पेश किया जा रहा है।
हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में काम कर चुकी पॉपुलर इंडियन एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, सिल्वर स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस के लिए...
एक्ट्रेस राशि खन्ना इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'धर्मन' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के चौथे शेड्यूल की शूटिंग मैसूर में चल रही है।
जाने-माने फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा ने अपनी एंबिशियस थीएट्रिकल फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिसमें वे कम जाने-पहचाने भारत की आजादी के ...
आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब तेलुगु दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। फिल्म की सफलता और दर्शकों की प्रतिक्रिया के बीच होम्बले फिल्म्स ने इसके...