रंग-संगीत कार्यक्रम, स्थानीय लोक कलाकारों ने करमा-सुग्गा गीतों से बांधा समां, महापौर मंजूषा भगत ने भी गाए लोकगीत

Posted On:- 2026-10-06




अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से सेवा संकल्प अभियान के तहत अम्बिकापुर विकास समिति द्वारा सरस्वती महाविद्यालय सुभाषनगर के सभागार में रंग-संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के लोक कलाकारों ने करमा, सुग्गा सहित लोक संस्कृति, भजन एवं देशभक्ति पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर मंजूषा भगत ने स्थानीय लोककला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक मंच मिलना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं लोककला से जुड़े रहने का आह्वान किया। लोकगीतों से प्रभावित होकर महापौर भगत ने स्वयं भी जितिया, करमा एवं सुग्गा के गीत गाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मान एवं प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में पार्षद शैलेश सिंह, डीपीओ गिरीश गुप्ता, वरिष्ठ साहित्यकार एवं कविगण सहित बड़ी संख्या में युवा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अम्बिकापुर विकास समिति के संयोजक अंचल ओझा तथा आभार प्रदर्शन जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम. सिद्दीकी ने किया।



Related News
thumb

टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश’ टीम का शुभारंभ

नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि जोश टीम और एनसीसी कैडेट्स लोगों को टीबी की जांच और उपचार के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कोरोना...


thumb

जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश लेकर चला अभियान

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में ‘जल जन सेवा संकल्प’ के पंपलेट लेकर जल की प्रत्येक बूंद बच...


thumb

सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को

ब्रिफिंग हेतु बैठक 09 अक्टूबर को- समस्त प्रशासनिक पर्यवेक्षकों की 09 अक्टूबर को शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा में प्रातः 11 बजे ब्रि...


thumb

ऑगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी

एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा के जनपद पंचायत क्षेत्र में अंागनबाड़ी सहायिका के 05 एवं कटघोरा निगम क्षेत्र के अंागनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों ह...


thumb

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे- IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT, IIIT आदि के माध्यम से पाठ्य...


thumb

महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संविदा पदों की पात्र-अपात्र सूची जारी

कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कोरबा द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमे...