मत्स्य किसानों को दिया गया वैज्ञानिक मछली पालन का प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-10-05




नवीन तकनीकों की जानकारी के साथ पौंड लाइनर एवं केज कल्चर का कराया गया भ्रमण

जशपुरनगर (वीएनएस)। मत्स्य पालन विभाग द्वारा जिले के समस्त विकासखंडों से चयनित समूह एवं समितियों से जुड़े 300 मत्स्य किसानों को मछली पालन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को नवीन तकनीकों की जानकारी देने के साथ ही सफलतापूर्वक मछली पालन कर रहे क्षेत्रों का भ्रमण कराया गया। 

प्रशिक्षण के तहत मत्स्य किसानों को जशपुर जिले में पौंड लाइनर तकनीक के माध्यम से नवीन एवं आधुनिक पद्धति से किए जा रहे मछली पालन का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया। किसानों ने पौंड लाइनर आधारित मत्स्य पालन की तकनीक, तालाब प्रबंधन एवं उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही किसानों को सरगुजा जिले के रजपुरी जलाशय का भ्रमण कराया गया, जहां केज कल्चर तकनीक के माध्यम से मछली पालन किया जा रहा है। इस दौरान किसानों को जलाशय आधारित केज कल्चर की कार्यप्रणाली एवं इसकी संभावनाओं से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक स्तर के अधिकारियों एवं मत्स्य विभाग के विशेषज्ञों द्वारा किसानों को नवीन पद्धति से मत्स्य बीज उत्पादन, तालाब प्रबंधन, मछलियों के लिए संतुलित आहार प्रबंधन तथा मछलियों में होने वाली विभिन्न बीमारियों की पहचान और उनकी रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण एवं भ्रमण के माध्यम से किसानों को व्यावहारिक जानकारी मिलने से वे अपने तालाबों में बेहतर प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज, उचित आहार व्यवस्था तथा बीमारी की समय पर रोकथाम जैसे उपाय अपना सकेंगे। इससे मछली उत्पादन में वृद्धि होने के साथ ही मत्स्य पालन से जुड़े हितग्राहियों की आय में भी बढ़ोतरी की संभावना है। प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम सहायक संचालक मत्स्य पालन जितेंद्र कुमार पैकरा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आ...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक यात्रा को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य...


thumb

जिला प्रशासन की पहल से दुर्घटना पीड़ितों को मिली त्वरित सहायता, तीन ...

इस घटना में जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित सुविधा और जागरूक नागरिक की तत्परता ने घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। त...


thumb

किसान मधुसूदन ने खरीदी बैल जोड़ी और हिमांशु कर रहे हैं 10 एकड़ में रे...

जिले के बसना विकासखंड के ग्राम डोंगरीपाली निवासी मधुसूदन पटेल खेती-किसानी से जुड़े हैं। कृषि कार्यों में बैलों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए उन...


thumb

सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत से दीपक पाल की समस्या का हुआ समाधान, ...

ट्राइसाइकिल मिलने पर दीपक पाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि चलने-फिरने में परेशानी के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों की सहायता लेनी ...


thumb

जिला परिवहन कार्यालय अब नए भवन में संचालित

जिला परिवहन अधिकारी एम.एल.साहू ने जानकारी दी है कि जिला परिवहन कार्यालय अब नव निर्मित कार्यालय (भवन) मे संचालित हो रहा है। यह कार्यालय ग्राम परसाभ...


thumb

महतारी वंदन योजना से तबस्सुम निशा को मिला आर्थिक संबल, छोटी-छोटी ख्...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी में श्रीमती तबस्सुम निशा बताती हैं कि पहले अपनी छोटी-छोटी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए भी उन्हें पति पर निर...