बीकानेर(वीएनएस)। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर लग रहे आरोपों को लेकर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार पलटवार किया है।
बीकानेर में पत्रकारों से बात करते हुए मेघवाल ने कहा, "सीईसी ने सब कुछ पूरी तरह साफ कर दिया है। यह सब राजनीतिक कारणों से हो रहा है, वे हमारे मुख्य चुनाव आयुक्त पर आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी की आदत बन गई है कि वे भारत की अच्छी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करें जो अच्छा काम कर रही हैं। इसके अलावा, न तो उनका कोई और मकसद है और न ही कोई असली मुद्दा।" उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण को लेकर जो सवाल उठाए हैं, विपक्ष उनका जवाब नहीं दे रहा है। मेघवाल ने कहा, "सीईसी ने पूछा था कि क्या जो वोटर अब जीवित नहीं हैं, यानी जिनका निधन हो चुका है, उन्हें वोटर लिस्ट में बने रहना चाहिए, लेकिन वे इसका जवाब नहीं देते। क्या जो लोग कहीं और चले गए हैं, उन्हें लिस्ट में बने रहना चाहिए? वे इसका भी जवाब नहीं देते। आरोप लगाना, झूठ बोलना और भाग जाना, यही उनकी फितरत बन गई है।"
दरअसल, विपक्ष लगातार चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और चुनाव में धांधली के आरोप लगा रहा है, जबकि चुनाव आयोग ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के तहत मृत और स्थानांतरित वोटरों के नाम हटाने की बात कही है।
इसके अलावा संगठनात्मक विषय पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमारे संभाग के प्रभारी नियुक्त हो गए हैं। वो पहले संगठन की बैठक लेंगे। जो धरातल पर मजबूत उम्मीदवार होंगे, उन्हें चयन करने की प्रक्रिया बनाएंगे। हमारा संगठन मजबूत है। संभाग में जो हमारे प्रभारी हैं, उनसे भी नाम आएंगे। समितियों के प्रभारियों से भी नाम आएंगे, जिसके बाद बैठकर मंथन करेंगे।"
विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया कि फ्लाईदुबई विमान में हमले का शिकार हुए भारतीय पायलट स्मित मच्छार की राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी ने सराहना नही...
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में फॉर्म-7 का इस्तेमाल कर मुस्लिम मतदाताओं को बाहर करने की साजिश ह...
दिल्ली में इंडिया गेट के पास आप कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग की।
जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार कि...
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।