पोलैंड में अमेरिकी सैन्य बेस बनाने पर विचार कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

Posted On:- 2026-10-02




वॉशिंगटन (वीएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन पोलैंड में अमेरिकी सैन्य बेस बनाने पर विचार कर रहा है। टेक्सास रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने विदेश नीति से लेकर अमेरिकी अर्थव्यवस्था तक कई मुद्दों पर बात की। पोलैंड में अमेरिकी सैन्य बेस बनाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने देश के प्रति अपना समर्थन जताया। उन्होंने कहा, हम इस पर विचार कर रहे हैं और पोलैंड के राष्ट्रपति के लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है। इसलिए हम इसे देख रहे हैं और ऐसा हो सकता है।

जब ट्रंप से पूछा गया कि उन्होंने पोलैंड में अमेरिकी सेना का बेस बनाने पर अभी तक अंतिम फैसला क्यों नहीं लिया है, तो उन्होंने कहा क‍ि आपको नहीं पता कि मैंने फैसला लिया है या नहीं। हो सकता है मैंने फैसला पहले ही ले लिया हो। मुझे पोलैंड पसंद है।

यूक्रेन को अमेरिकी समर्थन के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने संक्षिप्त जवाब दिया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इसका समाधान निकल जाएगा। इराक और वहां से अमेरिका के निकलने के बाद अपने सहयोगियों को समर्थन जारी रखने से जुड़े सवाल पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने सहयोगियों का साथ नहीं छोड़ेगा।

ट्रंप ने कहा कि वह ब्राजील के चुनाव पर बहुत करीब से नजर रख रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अमेरिका में ब्राजील की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ब्राजील बहुत महत्वपूर्ण देश है। यह एक शानदार देश है। ब्राजील के लोग शानदार हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है।

ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका वेनेजुएला या दक्षिण अमेरिका में किसी दूसरी जगह सैन्य बेस बनाने की योजना बना रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन कई चीजों पर विचार कर रहा है। जैसा कि आप जानते हैं, हमारे रिश्ते बहुत अच्छे चल रहे हैं।



Related News
thumb

भारत के बिमल पटेल ने आईटीएलओएस के जज के रूप में ली शपथ

भारत के बिमल पटेल ने गुरुवार को जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित ट्रिब्यूनल में इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल फॉर द लॉ ऑफ द सी (आईटीएलओएस) के जज के तौर पर शपथ ली।


thumb

पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- ‘मोदी के पास अच्छे सुझाव’

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा ...


thumb

एलन मस्क संभालेंगे ‘प्रोजेक्ट मेरिडियन’, 120 दिन में तय होगी भविष्य...

अमेरिका ने भविष्य के युद्ध की बदलती तकनीक और सैन्य जरूरतों का आकलन करने के लिए ‘प्रोजेक्ट मेरिडियन’ नाम से नई पहल शुरू की है


thumb

दिसंबर में भारत आएंगे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने द‍िसंबर में एक बिजनेस डेलिगेशन के साथ भारत आने पर व‍िचार कर रहे हैं।


thumb

आक्रामकता के खिलाफ खड़ा रहेगा ईरान : अराघची

अमेरिका की ओर से सात द‍िन के प्रस्‍ताव को ठुकराने के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि वो प्लान को क्यों ठुकरा रहे हैं, यह एक अहम सव...