मुंबई (वीएनएस)। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित और निर्देशित अविनाश अरुण की सीरीज़ ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ ने बेहद कम समय में स्ट्रीमिंग की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित इस साइबर क्राइम कॉमेडी-थ्रिलर में अरशद वारसी, वीर हिरानी, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोना सिंह जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज़ की कहानी पेड्रो (अरशद वारसी) और प्रीतम (वीर हिरानी) की अनोखी और दिलचस्प साझेदारी के इर्द-गिर्द घूमती है। पेड्रो एक पुराने ख्यालों वाला पुलिस अधिकारी है, जिसका तबादला आईटी सेल में कर दिया जाता है, जबकि प्रीतम एक तेज-तर्रार और तकनीक में माहिर कोडिंग जीनियस है। दोनों मिलकर डिजिटल अपराधों और रहस्यमयी अपहरण के मामलों को सुलझाते हैं। राजकुमार हिरानी के खास अंदाज में पेश की गई यह कहानी हास्य, भावनाओं और रोमांच का बेहतरीन मेल है। यही वजह है कि देशभर के दर्शकों ने इस सीरीज़ को खूब पसंद किया है और यह दर्शकों की पसंदीदा सीरीज़ बन गई है।
इस शानदार सफर का जश्न मनाते हुए, राजकुमार हिरानी फिल्म्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा कर दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “प्रीतम एंड पेड्रो लगातार लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।”
https://www.instagram.com/p/Dd8W0VmoyzY/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=NTc4MTIwNjQ2YQ==
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह सीरीज़ 3.1 करोड़ से अधिक व्यूज़ और 7.3 करोड़ वॉच ऑवर्स के साथ अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ बनकर उभरी है। इस शानदार सफलता के केंद्र में राजकुमार हिरानी की रचनात्मक सोच है, जिन्होंने अपनी खास संवेदनशीलता, दिल को छू लेने वाली कहानी कहने के अंदाज और मनोरंजन को ओटीटी की दुनिया में बखूबी पेश किया है।
वहीं, युवा प्रतिभा वीर हिरानी ने भी अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। सीरीज़ में प्रीतम के किरदार में उनकी सहज अदाकारी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों और समीक्षकों की खूब सराहना मिल रही है। राजकुमार हिरानी और वीर हिरानी की इस पिता-पुत्र की जोड़ी ने मिलकर एक ऐसी शानदार पेशकश दी है, जो लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है और नए रिकॉर्ड कायम कर रही है।
साइंस-फिक्शन सोशल थ्रिलर फिल्म 'लंबोधरा 2.0' का डायरेक्शन सिंपल सुनी ने किया है। इस फिल्म में अनिल शेट्टी, साची बिंद्रा, कुणाल कपूर और मेघना गांवकर...
फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर 'तेरा यार हूं मैं' के कई साल बाद भी लिस्नर्स के दिलों में बसा हुआ है। यह गाना न सिर्फ लाखों व्यूज और स्ट्रीम हासिल कर रह...
कांतारा ने एक लोकल कन्नड़ कहानी से ग्लोबल सेंसेशन बनने तक का सफर तय करने का अपना शानदार चार यादगार साल पूरा कर लिया है। इस खास मौके पर मेकर्स ने फै...
छोटे शहर का लड़का जब बॉलीवुड के सपने देखने लगे, तो उसकी दुनिया में उसके पसंदीदा सितारों की झलक दिखना लाजिमी है। कुछ ऐसा ही रंग ‘दुपहिया सीजन 2’ के ...
दो साल पहले, NTR देवरा: पार्ट 1 के साथ बड़े पर्दे पर आए थे, अपने साथ एक बड़ी पर्सनैलिटी, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और ज़बरदस्त एनर्जी लेकर आए थे जिसन...