कमर्शियल LPG सिलेंडर 62.50 रुपए महंगा, ATF में भी 16 रुपए की बढ़ोतरी

Posted On:- 2026-10-01




नई दिल्ली (वीएनएस)। अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का असर कमर्शियल ईंधन पर पड़ा है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपए की बढ़ोतरी की है। नई दरें 1 अक्टूबर से लागू हो गई हैं। दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,810 रुपए का हो गया है। सितंबर में भी इसकी कीमत में 9.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

जुलाई-अगस्त में मिली थी राहत
कमर्शियल एलपीजी के दामों में जुलाई और अगस्त में कटौती की गई थी। जुलाई में सिलेंडर 183.50 रुपए और अगस्त में 192 रुपए सस्ता हुआ था। इसके बाद सितंबर में 9.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई और अब अक्टूबर में एक बार फिर कीमत बढ़ाई गई है। नई दरें अंतरराष्ट्रीय एलपीजी बेंचमार्क कीमतों और रुपये-डॉलर विनिमय दर में बदलाव को ध्यान में रखकर तय की गई हैं।

घरेलू LPG की कीमत में बदलाव नहीं
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है कि 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपए पर स्थिर है।

ATF भी हुआ महंगा
इसके साथ ही एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में भी 16 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। घरेलू एयरलाइंस के लिए ATF अब 121 रुपए से बढ़कर 137 रुपए प्रति लीटर हो गया है। सितंबर में भी ATF के दाम 6.28 रुपए प्रति लीटर और अगस्त में 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।

ATF किसी एयरलाइन की परिचालन लागत में बड़ा हिस्सा रखता है। ऐसे में ईंधन की कीमत में बदलाव का असर एयरलाइंस के संचालन खर्च पर पड़ सकता है।

हर महीने की पहली तारीख को होता है संशोधन
LPG और ATF की कीमतों में आम तौर पर हर महीने की पहली तारीख को संशोधन किया जाता है। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय कर और अन्य शुल्क के कारण कीमतें अलग हो सकती हैं। वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई नया बदलाव नहीं किया गया है।



Related News
thumb

लालबागचा राजा उत्सव में बियॉन्ड स्नैक ने पेश किए केले के चिप्स के न...

इस गणेश उत्सव में केरल से शुरू हुए केले के चिप्स ब्रांड बियॉन्ड स्नैक ने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा उत्सव में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई


thumb

गणेश महोत्सव 2026 में पल्स ने परंपरा और तकनीक को साथ लाया

पल्स कैंडी ने महाराष्ट्र में लगातार पांचवें साल गणेश महोत्सव मनाया। इस साल भी ब्रांड ने “देश की पल्स से बना गणपति त्योहार” की सोच के साथ अपने उत्सव...


thumb

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, मजबूत डॉलर और वैश्विक तनाव से दबाव

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर, अमेरिकी ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंच...


thumb

आज शेयर बाजार पर रहेगा वैश्विक तनाव का असर, गैप-डाउन शुरुआत की आशंका

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने की संभावना है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों ...


thumb

1 जुलाई से गैस-पेट्रोल सस्ता, पासपोर्ट महंगा, बिना टिकट यात्रा पर अ...

जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई अहम नियम बदल गए हैं।