आज का राशिफल: इन 5 राशि वालों के लिए दिन रहेगा लकी, पढ़ें अपना 1 अक्तूबर का राशिफल

Posted On:- 2026-10-01




मेष राशि

मेष राशि वालों को काम को लेकर कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। दिन व्यापार के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। वहीं, अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने की संभावना है।

वृषभ राशि

आपकी नेतृत्व क्षमता दूसरों को प्रभावित करेगी। दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे और किसी से मन की बात साझा करेंगे। वहीं, नए संपर्क भविष्य में आपके लिए काम आ सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

आज भाग्य का साथ मिलने से कई काम उम्मीद से बेहतर तरीके से पूरे हो सकते हैं। लेकिन रिश्तों में किसी व्यक्ति की बात से गलतफहमी पैदा हो सकती है। मिथुन राशि के लोग यात्रा पर भी जाएंगे। व्यापार में आपकी रचनात्मक सोच नए अवसरों के द्वार खोल सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को बड़ी राहत मिलेगी। घर में किसी मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे भीतर से शांति महसूस करेंगे। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन लकी रहेगी। कहीं घूमने जाने की योजना मन को नई ताजगी दे सकती है। आपको कोई उपहार भी मिल सकता है। व्यापार को लेकर लंबे समय से अटकी हुई कोई महत्वपूर्ण डील अब आगे बढ़ने की उम्मीद है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले आज काम को लेकर सावधावी रखें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा से जुड़े नए रास्ते खुल सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़े तो यह आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकती है। 

तुला राशि

किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे मन को सुकून मिलेगा। अपने काम के लिए प्रमोशन या कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। कोई पार्टी में जाने का मौका आपको मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपकी मेहनत रंग लेकर आएगी। आने वाले समय में आपके नए विचार किसी बड़ी उपलब्धि की नींव बन सकते हैं। इस समय कोई खास व्यक्ति आपके लिए उपहार लेकर आएगा। घर और बाहर कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों को धैर्यवान रहने की आवश्यकता रहेगी। लेकिन आपकी मनचाहा साथी मिलने की कामना पूरी होती दिखेगी और खुशियों की भी संभावनाएं बनेंगी। परिवार में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। नौकरी कर रहे लोगों को किसी विरोधी की बात से सावधान रहना जरूरी है।

मकर राशि

आज लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका बनी रहेगी। सही समय पर आपको सहयोग और मदद मिल सकती है, इसलिए भरोसा बनाए रखें। इसके अलावा अपनी जीवनशैली में कुछ अच्छे बदलाव करने का मन बनेगा। 

कुंभ राशि

रुका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है, जिससे आर्थिक स्थिति में राहत मिल सकती है। जो लोग किसी तरह व्यापार आदि में हैं उनको अच्छी डील हासिल हो सकती है। सरकारी काम समय पर पूरे होने से मन को राहत और मानसिक शांति मिलेगी।

मीन राशि

कुछ नया करने की इच्छा आपको रचनात्मक कामों की ओर प्रेरित करेगी। आज किसी पार्टी में भी आप जा सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय आप बिताएंगे। परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को उत्साह बढ़ेगा।



Related News
thumb

आज का राशिफल: इन 4 राशि वालों को आज मिलेगी बड़ी खुशखबरी, करियर को ल...

मेष राशि वालों को आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा। इसके अलावा आज आपकी सावधानी ही आपकी सबसे ब...



thumb

आज का राशिफल : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से इन 6 राशियों के जीवन में आए...

29 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। किसी राशि के जातकों को करियर और कारोबार में ...


thumb

आज का राशिफल: इन 5 राशि वालों को आज मिलेगा बड़ा लाभ, निवेश-नौकरी मे...

मेष राशि वालों की मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आज कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती हैं। अटके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं और कारोबार में नई गति आएगी।...


thumb

आज का राशिफल 27 सितंबर: मेष, मिथुन और कुंभ राशि वालों को मिल सकते ह...

ज्योतिषीय गणना के अनुसार रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीद और अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल स...