आंगन मिलन सेवा : पौष्टिक थाली से सुपोषित बचपन और स्वस्थ परिवार का संदेश

Posted On:- 2026-09-30




सूरजपुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सूरजपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ परिवार और सुपोषित बचपन का संदेश दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में रंग-बिरंगी पौष्टिक थाली, न्योता भोज एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से परिवारों को पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इन गतिविधियों में बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा परिवार के सदस्यों ने सहभागिता की। गर्भवती माताओं का स्वागत कर गोद भराई की रस्म संपन्न की गई। उन्हें पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और गर्भावस्था के दौरान आवश्यक देखभाल की जानकारी दी गई।

मेरी पौष्टिक थाली के माध्यम से चावल, दाल, हरी सब्जियों, मौसमी फलों एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों से संतुलित भोजन तैयार करने का महत्व समझाया गया। पोषण संबंधी खेलों एवं व्यंजन गतिविधियों से महिलाओं को घर में उपलब्ध सामग्री का उचित उपयोग कर परिवार के लिए पौष्टिक भोजन तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया। न्योता भोज में सामुदायिक सहभागिता से बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। मातृ-शिशु स्वास्थ्य और समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में योगदान देने वाली मितानिनों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध पूरक पोषण आहार, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, बच्चों की वृद्धि निगरानी तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा संबंधी सेवाओं की जानकारी दी गई। माताओं को बच्चों के वजन एवं पोषण स्तर की नियमित निगरानी और स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। योजनाओं से मिलने वाली सहायता की उपयोगिता बताते हुए पात्र महिलाओं को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। आंगनबाड़ी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।

गौरतलब है कि आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों एवं परिवारों की सहभागिता से पोषण संबंधी अच्छी आदतों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।



Related News
thumb

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी सम...

उप मुख्यमंत्री एवं गृह तथा जेल मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े प्रकरणों की वापसी के संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन,...



thumb

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंस...

बस्तर की कहानी इसलिए अब केवल यह नहीं है कि वहां अतीत में क्या हुआ। कहानी यह भी है कि उस अतीत से निकलकर वहां आज क्या बदल रहा है। जिन इलाकों की पहचान...


thumb

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना ...

सचिव अंकित आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार सेवा केंद्रों पर नागरिकों से जुड़ी प्रमुख सेवाओं की जानकारी प्रमुखता से प...


thumb

नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमं...

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि इन पदयात्राओं से प्रेरित होकर अब तक हजारों लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है। उन्होंने विश्...


thumb

दुर्गम पहाड़ी गांवों तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं: 'सेवा संकल्प अभिय...

दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम दुर्गम रास्तों से होकर गांवों तक पहुंच रह...