भोपाल(वीएनएस)।मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर पीठ ने उज्जैन स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद के बाधक हिस्सों को हटाने से जुड़ी मुस्लिम पक्ष की दो रिट अपील का निपटारा कर दिया है। याचिकाकर्ताओं ने अदालत को बताया कि उज्जैन नगर निगम के साथ उनका समझौता हो गया है। खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि नगर निगम अपने जवाब और नोटिस में दिए गए आश्वासनों का पालन करने के लिए बाध्य होगा।मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने उज्जैन में वर्ष 2028 के दौरान लगने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ी करने के लिए ऐतिहासिक शाही मस्जिद के बाधक हिस्सों को हटाए जाने के मामले में मुस्लिम पक्ष द्वारा दायर दो रिट अपील का सोमवार को निपटारा कर दिया। न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर और न्यायमूर्ति जय कुमार पिल्लई की पीठ ने याचिकाकर्ताओं के यह कहने पर उनकी अलग-अलग अपील का निपटारा किया कि मस्जिद के बाधक हिस्सों को हटाने को लेकर उनके और उज्जैन नगर निगम के बीच समझौता हो गया है। खंडपीठ ने सभी संबद्ध पक्षों को सुनने के बाद कहा कि अपीलकर्ताओं द्वारा अदालत को बताया गया है कि उनके और उज्जैन नगर निगम के बीच मामला सुलझ गया है और इस समझौते के मद्देनजर उनकी रिट अपील का निपटारा किया जाता है।अदालत ने यह भी कहा कि शाही मस्जिद मामले में उज्जैन नगर निगम ने अपने जवाब और अंतरिम नोटिस में जो आश्वासन दिए हैं, वे नगर निगम पर बाध्यकारी होंगे। मुस्लिम पक्ष ने दो अपील के जरिये उच्च न्यायालय की एकल पीठ के नौ सितंबर के आदेश को चुनौती दी थी। अदालत ने इस आदेश में शाही मस्जिद के बाधक हिस्सों को हटाने के नगर निगम के नोटिस को सही ठहराते हुए इसके खिलाफ दायर दो याचिकाएं खारिज कर दी थीं।
शाही मस्जिद के करीब 100 साल पुरानी होने का दावा किया जाता है। राज्य की तीर्थ नगरी उज्जैन की ऐतिहासिक मस्जिद सोमवार को विवाद का केंद्र बन गई थी। मस्जिद के एक हिस्से को गिराने को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था।इसके बाद पुलिसकर्मियों ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया था।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े विवादों पर चर्चा के लिए मंगलवार को कार्य समिति क...
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए सपा गठबंधन से कम से कम 150 सीटों की मांग की है। पार्टी के प्रदेश प्...
वकील अंजन दत्ता की ओर से दायर जनहित याचिका (PIL) में केंद्र के 14 सितंबर के नोटिफिकेशन और 15 सितंबर को घोषित MDR फ्रेमवर्क को चुनौती दी गई है। याचि...
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (दरबार साहिब) पहुंचे। उनके साथ एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी था।