’सेवा की कहानी’ : प्रधानमंत्री आवास से बदली आदिवासी अर्जुन की सामाजिक स्थिति

Posted On:- 2026-09-23




कोरिया (वीएनएस)। दूसरे के खेतों में परिश्रम करके आजीविका चलाने वाले श्रमिक परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास एक सामाजिक बदलाव की पहचान बन गया है। कोरिया जिले के ग्राम पंचायत उमझर में रहने वाले आदिवासी परिवार के मुखिया कृषक अर्जुन और उनकी पत्नी दूसरे के खेतों में परिश्रम से अपनी आजीविका चलाते हैं। अब उनके लिए प्रधानमंत्री आवास ने सामाजिक बदलाव के साथ सुरक्षित जीवन का माध्यम बना दिया है। अब उनका परिवार बिना किसी मौसम की चिंता के सुखद जीवन जीने लगा है।

पारिवारिक स्थिति

अनुसूचित जनजातीय समाज से आने वाले अर्जुन के पास बेहद थोड़ी सी कृषि भूमि है जिस पर वह वर्षा आधारित धान की फसल लेते हैं। इसके अलावा उनके पास आजीविका के लिए दूसरे के खेतों में परिश्रम, गांव में पषुओं को चराना या फिर अकुषल रोजगारमूलक योजनाओं का ही सहारा है। ऐसी सीमित आय के बीच उनके लिए पक्के मकान का निर्माण करना एक कठिन चुनौती थी। उनकी आजीविका से आय केवल इतनी ही होती थी कि वह अपना जीवन निर्वाह कर सकें।

आवास से संबल

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने लाखों परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव किया है। ऐसे ही बैकुण्ठपुर जनपद के ग्राम उमझर में रहने वाले आदिवासी श्रमिक अर्जुन के लिए भी पक्के मकान की सुविधा ने इस गरीब परिवार को सामाजिक और आर्थिक चुनौनियों से निपटने का सहारा दिया है। पहले कच्चे मकान में बारिश और ठंड के मौसम मे होने वाली परेशानियों से यह दंपत्ति हमेशा संघर्ष करते रहते थे। लेकिन आवास निर्माण के बाद उनकी प्रमुख समस्या का निराकरण हो गया है।

सामाजिक पहचान बना आवास

अर्जुन आदिवासी परिवार से आते हैं और हमेशा दूसरे के खेतों में परिश्रम करने के लिए निकल जाते हैं। ऐसे में उनकी पत्नी सुखमन ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने पक्के मकान से सामाजिक पहचान बनी है। पहले कच्चे मकान में रहने का कष्ट शब्दों में नहीं बता सकते। जब से आवास का निर्माण पूरा हो गया है तब से दोनों बच्चियों के सुरक्षा का संकट भी समाप्त हो गया है।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अब अभियान : खेती को नया आयाम, 25 किसानों की बदली खेती ...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करने और कृषि को अधिक विविध एवं टिकाऊ बनाने की दिशा में मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम...


thumb

विशेष लेख : दूरियां घटीं, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी : मोबाइल म...

स्वस्थ समाज ही सशक्त और विकसित जिले की आधारशिला है। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नागरिकों के और अधिक करीब ले जाने की दिशा में...


thumb

आधार ऑपरेटरों को नवीन नियमों एवं प्रक्रियाओं का दिया गया प्रशिक्षण

जिले के समस्त आधार ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 सितंबर, मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में यूआ...


thumb

कृषि के साथ मत्स्य पालन अपनाकर आत्मनिर्भर बने किसान संजय शर्मा, आय ...

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मिले शासकीय सहयोग से कोरिया जिले के नगर गांव के किसान संजय शर्मा ने कृषि और मुर्गी पालन के साथ मत्स्य पालन शुरू क...


thumb

’वर्षों से काबिज जमीन को मिला पट्टा’ : भूस्वामित्व योजना से हंसलाल ...

ग्राम अंगा निवासी हंसलाल साहू कृषि मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करते हैं। लंबे समय से उनके परिवार का जमीन से जुड़ाव रहा, लेकिन भूमि का पट्टा उ...


thumb

सेवा संकल्प से आत्मनिर्भरता की ओर खेती के साथ मत्स्य पालन अपनाकर बा...

शासन की योजनाओं का उद्देश्य केवल सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।