सरगुजा जिले में अब तक 598.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Posted On:- 2026-09-21




अम्बिकापुर (वीएनएस)। चालू मानसून सीजन के दौरान सरगुजा जिले में 1 जून 2026 से 21 सितंबर 2026 तक 598.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 785.5 तहसील अम्बिकापुर में तथा न्यूनतम 440.5 मि.मी. तहसील लुण्ड्रा में दर्ज की गई है। 

इसके अलावा तहसील दरिमा में 501.3, सीतापुर में 537.5, लखनपुर में 743.6, उदयपुर में 693.4, बतौली में 486.2 एवं मैनपाट में 597.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले के सभी तहसीलों में पिछले 24 घण्टे के दौरान 3.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 6.0 मि.मी. वर्षा तहसील लुण्ड्रा में दर्ज की गई है।



Related News
thumb

जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 को

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के द्वारा 23 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में प्...


thumb

आपके घर का पुराना खिलौना, किसी बच्चे की नई मुस्कान बन सकता है

कई घरों में ऐसे खिलौने रखे होते हैं, जिन्हें बच्चे अब नहीं खेलते। समय के साथ वे खिलौने अलमारी या संदूक के किसी कोने में भले ही भुला दिए जाएं, लेकिन...



thumb

पक्के मकान ने धरम लाल ध्रुव के परिवार को दिया सुरक्षित और सुखद आशिय...

कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी धरम लाल ध्रुव के परिवार के लिए अपना पक्का मकान खुशियों और सुकून का नया ठिकाना बन गया है। मेहनत मजद...


thumb

नल से घर पहुंचा पानी, आसान हुआ जीवन, श्रीमती रामबाई के घर ‘हर घर जल...

अब जल जीवन मिशन के तहत उनके घर में नल के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। घर के पास ही नल से साफ और स्वच्छ पानी मिलने से पानी लाने के लिए बाहर जाने क...


thumb

10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्र...

प्रमिला सिंह बताती हैं कि “ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना और पशुधन विकास विभाग के सहयोग से मुझे 10 बकरी और एक बकरा मिला था। विभाग की ओर से स...