सेवा संकल्प अभियान : मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विद्यालयों में हुआ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता

Posted On:- 2026-09-21




स्कूली बच्चों ने बड़े उत्साह से लिया हिस्सा, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति का किया प्रदर्शन

बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के प्रभावी नेतृत्व तथा सेवा संकल्प अभियान के नोडल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।

’मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अपने विचारों और कल्पनाओं को कागज पर उकेरा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से विद्यालयों में रचनात्मक एवं सकारात्मक वातावरण बना।

प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का अवसर मिला। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जनभागीदारी और सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से अभियान के उद्देश्यों को गति मिली।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने बदली हेमलाल...

सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सेवा की कहानियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आ रहे सकारात्मक ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत 'डिजिटल व वित्तीय साक्षरता कार्यशाला' का ...

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत शासन की योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिसके तहत नीति आयोग के आकां...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रहा शिक्...

सेवा संकल्प अभियान 2026 के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने और सुशासन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को ...


thumb

नशामुक्ति के संकल्प के लिए युवाओं ने बनाया ‘संकल्प चक्र’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से युवाओं को नशामुक्ति, जागरूकता एवं युवा नेतृत्व के लिए प्रेर...


thumb

विशेष लेख : बिहान से हुई ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भरता की नई सुबह

कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं आज अपने हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास से परिवार की आर्थिक मजबूती की आधारशिला बन रही हैं।


thumb

स्वच्छता ही सेवा अभियान : जनजागरूकता रथ को कलेक्टर व सीईओ ने हरी झं...

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार सह जनजागरूकता रथ र...