सेवा संकल्प अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर मिश्रा

Posted On:- 2026-09-21




बालोद (वीएनएस)। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को पूरी प्रतिबद्धता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियों और विभागीय तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों के चयन, गतिविधियों की रूपरेखा और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि प्रत्येक गतिविधि का सुव्यवस्थित और प्रभावी क्रियान्वयन धरातल पर दिखाई दे।

बैठक में ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानी’, ‘संगीतमय नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति गांव-गांव तक’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘जल जन सेवा संकल्प’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’, ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न गतिविधियों की विभागवार समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी बैठक में पूरी तैयारी और होमवर्क के साथ उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार ‘सुग्घर छत्तीसगढ़’ और ‘सुशासन तिहार’ के दौरान अधिकारियों ने मेहनत और समर्पण के साथ कार्य किया है, उसी भावना से सेवा संकल्प अभियान को भी सफल बनाएं। उन्होंने मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों और निर्णयों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को भी कहा।

कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों का विस्तृत शेड्यूल तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं, सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी सुरेश साहू, प्रतिमा ठाकरे झा, प्राची ठाकुर सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने बदली हेमलाल...

सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सेवा की कहानियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आ रहे सकारात्मक ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत 'डिजिटल व वित्तीय साक्षरता कार्यशाला' का ...

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत शासन की योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिसके तहत नीति आयोग के आकां...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रहा शिक्...

सेवा संकल्प अभियान 2026 के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने और सुशासन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को ...


thumb

नशामुक्ति के संकल्प के लिए युवाओं ने बनाया ‘संकल्प चक्र’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से युवाओं को नशामुक्ति, जागरूकता एवं युवा नेतृत्व के लिए प्रेर...


thumb

विशेष लेख : बिहान से हुई ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भरता की नई सुबह

कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं आज अपने हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास से परिवार की आर्थिक मजबूती की आधारशिला बन रही हैं।


thumb

स्वच्छता ही सेवा अभियान : जनजागरूकता रथ को कलेक्टर व सीईओ ने हरी झं...

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार सह जनजागरूकता रथ र...