परिणीति को मिला परिवार का साथ, प्रियंका और राघव ने लुटाया प्यार

Posted On:- 2026-09-21




मुंबई (वीएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। सोमवार को अभिनेत्री के सपोर्ट में उनकी बड़ी बहन-ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और पति राघव चड्ढा आए। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए न सिर्फ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को नई सीरीज के लिए बधाई दी बल्कि, सीरीज के लिए उत्सुकता भी जाहिर की। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पति- राजनेता राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने शूटिंग के दौरान की कुछ दिलचस्प बातें भी बताई।

राजनेता राघव चड्ढा ने लिखा, "तुम पर बहुत गर्व है, परिणीति चोपड़ा। मुझे पता है, तुमने वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' के लिए कितनी मेहनत की है, खासकर तब जब हमारे लिए ये समय पहले से ही बहुत खास था।" राघव चड्ढा ने सीरीज की पूरी टीम की सराहना करते हुए बताया कि शूटिंग में उन्होंने पर्दे के पीछे की टीम का टैलेंट देखने को मिला। उन्होंने लिखा, "शिमला में शूट के दौरान कुछ वक्त बिताने के बाद, मैंने इसके पीछे की टीम की गर्मजोशी और टैलेंट को भी देखा। बहुत ही टैलेंटेड लोग हैं, और साफ दिख रहा था कि तुम्हें उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया।"

राघव चड्ढा ने पोस्ट के आखिरी में न सिर्फ पूरी टीम को बधाई बल्कि, सीरीज के रिलीज के अपनी उत्सुकता भी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "तुम्हें और 'शक: ट्रस्ट नो वन' की पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे लग रहा है ये शो लोगों को आखिर तक सोचने पर मजबूर कर देगा। 24 सितंबर को सभी के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार है।

वहीं, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी छोटी बहन-अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को नई सीरीज के लिए बधाई दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' के सीन का एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "बधाई हो परिणीति चोपड़ा।"

बता दें कि यह प्रोजेक्ट परिणीति चोपड़ा के लिए इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि मां बनने के बाद वह पहली बार स्क्रीन पर नजर आएंगी और शूटिंग के दौरान ही उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था। दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज में भी एक मां की जर्नी को दिखाया गया है।



Related News
thumb

‘कुछ कुछ होता है’ के गाने पर डेविड धवन का कैसा था रिएक्शन! समीर ने ...

भारत के जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज़’ के नए सीज़न के साथ वापस लौट आए हैं। इस सीरीज़ में मशहूर ग...


thumb

वहीदा रहमान को अपनी फिल्म में लाने के पीछे थी सुधीर मिश्रा की खास ज...

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। निर्देशक सुधीर मिश्रा की आगामी फिल्म में उनकी एंट्री ने फैंस के बी...


thumb

कुणाल खेमू की ‘वाइब’ ने पकड़ी रफ्तार, ₹11.3 करोड़ पहुंचा वर्ल्डवाइड...

कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार और शनिवार के बाद रविवार को फिल्म ने सबसे बेहतर


thumb

‘पहला प्यार दूसरी बार’ की कास्ट का मजेदार इंट्रोडक्शन वीडियो आया सामने

'पहला प्यार दूसरी बार' के नए एक्टर्स की मुलाकात जब अनुभव बस्सी, गुरलीन पन्नू और देवेश दीक्षित से हुई तब क्या हुआ? तो आपको बता दें कि मेकर्स द्वारा...


thumb

‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग क...

डगांव एक्सप्रेस की जबरदस्त सफलता के बाद, कुणाल खेमू अपनी लेटेस्ट डायरेक्टोरियल वाइब की रिलीज़ को मिल रहे सिनेमाघरों में जबरदस्त रेस्पॉन्स को खूब एन्...